रायगंज : पत्नी व ससुरालियों ने की पति की जमकर धुनाई

रायगंज : अक्सर सुनने में आता है कि महिलाएं ससुराल वालों के हाथों प्रताड़ित व अपमानित होती हैं. लेकिन कभी-कभी घड़ी की सूई उलटी भी चलने लगती है. इसी तरह की एक घटना में पत्नी और उसके मायकेवालों ने थाना परिसर में ही दामाद जी की जमकर पिटायी की. बुधवार की दोपहर को यह घटना […]
रायगंज : अक्सर सुनने में आता है कि महिलाएं ससुराल वालों के हाथों प्रताड़ित व अपमानित होती हैं. लेकिन कभी-कभी घड़ी की सूई उलटी भी चलने लगती है. इसी तरह की एक घटना में पत्नी और उसके मायकेवालों ने थाना परिसर में ही दामाद जी की जमकर पिटायी की. बुधवार की दोपहर को यह घटना इटाहार थाने में घटी है.
उल्लेखनीय है कि पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए इटाहार थाना पुलिस ने सालिसी सभा की थी. वहां पर मामला सुलझ जाने के बाद जब सभी पक्ष वापस जाने लगे तो अचानक थाना परिसर में ही दामाद उत्पल सरकार (30) की जमकर धुनाई की गई. फिलहाल उत्पल रायगंज मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती है. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










