ससुरालियों ने गृहवधू, उसकी मां व भाई को बेरहमी से पीटा, तीनों अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2019 5:38 AM

विज्ञापन

दामाद सहित ससुराल के चार लोगों के खिलाफ मंगलबाड़ी पुलिस आउटपोस्ट में शिकायत दर्ज करवायी गयी है. घटना गुरुवार रात ओल्ड मालदा थाना के मंगलवाड़ी मिर्जापुर इलाके में घटी है. आरोपी इलाके से फरार है. पुलिस सूत्रों से पता चला है कि गृहवधू रेखा बीबी (24), उसके भाई रॉकी शेख (22) एवं मां मंजुरा बेवा […]

विज्ञापन
दामाद सहित ससुराल के चार लोगों के खिलाफ मंगलबाड़ी पुलिस आउटपोस्ट में शिकायत दर्ज करवायी गयी है. घटना गुरुवार रात ओल्ड मालदा थाना के मंगलवाड़ी मिर्जापुर इलाके में घटी है. आरोपी इलाके से फरार है.
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि गृहवधू रेखा बीबी (24), उसके भाई रॉकी शेख (22) एवं मां मंजुरा बेवा (55) गंभीर रूप से जख्मी हालत में मालदा मेडिकल कॉलेज में चिकित्साधीन है. पीड़ित गृहवधू रेखा बीबी के पति मिर्जापुर निवासी रूनु शेख, भैसुर अनवर शेख सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवायी गयी है.
कुछ दिनों से पत्नी रेखा बीबी के साथ पति रूनु शेख का विवाद चल रहा था. उसके समाधान के लिए इलाके में सालिसी सभा की गयी. आरोप है कि बैठक में रूनु शेख ने सास मंजुरा बेवा को गालीगलौज किया.
इसका विरोध करने पर रूनु शेख व उसके बड़े भाई अनवर शेख ने मंजुरा बेवा व रॉकी शेख की बेधड़क पिटाई के बाद छुरी से दोनों के सिर पर वार कर दिया. स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद से ही आरोपी इलाके से फरार है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola