धारदार हथियार से युवक की हत्या, हत्या के बाद इलाके में सनसनी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Dec 2018 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

बांकुड़ा : जिले के सोनामुखी थाना अंतर्गत रायतोड़ा गांव के निवासी शुभेंदू घोष (26) की अपराधियों ने धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी. भालुगफाग ग्राम के निकट जंगल से शनिवार सुबह पुलिस ने उसका शव बरामद किया. शुक्रवार की रात फोन आने के बाद वह घर से निकला था. लेकिन उसके बाद वह […]
विज्ञापन
बांकुड़ा : जिले के सोनामुखी थाना अंतर्गत रायतोड़ा गांव के निवासी शुभेंदू घोष (26) की अपराधियों ने धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी. भालुगफाग ग्राम के निकट जंगल से शनिवार सुबह पुलिस ने उसका शव बरामद किया. शुक्रवार की रात फोन आने के बाद वह घर से निकला था. लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा था. सुबह उसका शव बरामद होने से गांव में सनसनी है.
परिजनों ने सोनामुखी थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. सोनामुखी थाना पुलिस ने बताया कि इलाके के भालुकफाग नामक जंगल से शुभेंदु घोष (26) शव बरामद किया गया. वह सोनामुखी थाना इलाके के रायतोड़ा गांव का बाशिंदा था. उसके शरीर पर धारदार अस्त्र से एकाधिक वार के निशान है.
उसके शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिये बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है. मृतक के पिता शिबू घोष ने थाने में बेटे की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है. पिता शिबू ने बताया कि शुक्रवार की रात आठ बजे एक फोन आने के बाद वह साइकिल लेकर घर से निकला था. सारी रात घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई.
घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर जंगल में उसका शव मिलने की खबर मिली. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को ख़बर दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. घटना को लेकर इलाके में आतंक व्याप्त है. पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी के आधार पर हत्या मामले की जांच शुरू कर दी गई है. अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. मृतक के मोबाइल को खंगाला जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










