स्वर्ण व्यवसायी व घरवालों को बंधक बनाकर डकैती
Updated at : 06 Nov 2018 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : स्वर्ण व्यवसायी के घर में हथियारबंद बदमाशों ने जमकर लूट मचायी. रविवार देर रात यह घटना चांचल थाना के श्रीरामपुर गांव में घटी है. बदमाशों के हमले से घरवालों की नींद खुल गयी. स्वर्ण व्यवसायी के साथ ही उसके पूरे परिवार को घर में कैद करके सोने के जेवर व नकदी लूट कर […]
विज्ञापन
मालदा : स्वर्ण व्यवसायी के घर में हथियारबंद बदमाशों ने जमकर लूट मचायी. रविवार देर रात यह घटना चांचल थाना के श्रीरामपुर गांव में घटी है. बदमाशों के हमले से घरवालों की नींद खुल गयी. स्वर्ण व्यवसायी के साथ ही उसके पूरे परिवार को घर में कैद करके सोने के जेवर व नकदी लूट कर भाग निकले. घटना की सूचना पाकर चांचल थाना पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि स्थानीय स्वर्ण व्यवसायी हारु दास के घर बदमाश हमला व लूटपाट कर भाग निकले. छत की सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर बदमाश अंदर दाखिल हुए थे. घटना में हमलाकारी बदमाश अलमारी का ताला तोड़कर तीन हजार रुपए नगद व कई भरी सोने के जेवर लेकर चंपत हो गये. पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि उन्होने यह नया घर बनाया है.
अभी तक काम पूरा नहीं हुआ है. रात को सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर 6 से 7 बदमाशों का दल घर में घुसकर लूटपाट मचाया. नींद खुल जाने पर बदमाशों ने बंदूक दिखाकर चुप करा दिया. इसके बाद पास के एक कमरे में सभी सदस्यों को कैद कर दिया व बेड रूम की अलमारी तोड़कर रुपए व गहने लेकर भाग निकले.
चांचल थाना आईसी सुकुमार मिश्र ने बताया कि श्रीरामपुर इलाके के एक स्वर्ण व्यवसायी के घर पर डकैती हुई है. बदमाश आपस में बंग्ला व हिन्दी में बातचीत कर रहे थे. इलाके में तलाशी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




