बांगुर एवेन्यू में देह व्यापार, 5 युवतियों समेत 7 पकड़ाये, गिरोह की सरगना भी अरेस्ट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट की टीम ने लेकटाउन थाने की पुलिस के साथ लेकटाउन इलाके में चल रहे देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान फ्लैट में युवक व युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पाया गया. पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली […]
विज्ञापन
कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट की टीम ने लेकटाउन थाने की पुलिस के साथ लेकटाउन इलाके में चल रहे देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान फ्लैट में युवक व युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पाया गया. पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बांगुर एवेन्यू के एक फ्लैट में देह व्यापार का धंधा चल रहा है.
इस जानकारी के बाद पुलिस की टीम ने वहां छापेमारी की. इस दौरान पांच युवतियां समेत सात लोगों को फ्लैट से आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया.
उस फ्लैट से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी पुलिस ने जब्त की है. गिरफ्तार युवक-युवतियों को शुक्रवार को विधाननगर कोर्ट में पेश करने पर सभी को पुलिस हिरासत में भेजा गया है. पुलिस को संदेह है कि इस धंधे में कई और लोग जुड़े हो सकते हैं. ये लोग ग्राहकों से कैसे संपर्क करते थे और इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं. इस बारे में पकड़े गये लोगों से पूछताछ की जा रही है.
गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वे मूलत: आसपास के स्कूल व कॉलेज में पढ़नेवालीं युवतियों को मोटी रकम का प्रलोभन देकर इस धंधे में बुलाते थे. सड़क पर चारों तरफ पोस्टर लगाते थे. उन्हें पढ़कर इनसे संपर्क करनेवाले ग्राहकों से ये लोग मोटी रकम लेकर उन्हें अपने ठिकाने में लाया करते थे. इसी तरह से यह गिरोह अपना धंधा महीनों से इस ठिकाने में चला रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










