जाली नोटों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मालदा : 52 हजार रुपये के जाली नोट के साथ दो तस्करों को कालियाचक थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गुरुवार देर रात डांगामोड़ इलाके में एनएच-34 के किनारे यह गिरफ्तारी हुई. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद असमाउल हक और मोहम्मद सरीउल हक के रूप में की गयी है. दोनों का घर कालियाचक थाने के […]
विज्ञापन
मालदा : 52 हजार रुपये के जाली नोट के साथ दो तस्करों को कालियाचक थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गुरुवार देर रात डांगामोड़ इलाके में एनएच-34 के किनारे यह गिरफ्तारी हुई. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद असमाउल हक और मोहम्मद सरीउल हक के रूप में की गयी है. दोनों का घर कालियाचक थाने के फतेखानी गांव में है.
जब्त किये गये सभी जाली नोट दो-दो हजार रुपये के हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात में दोनों आरोपी जाली नोट के साथ गाड़ी पकड़ने का इंतजार कर रहे थे. लेकिन एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों जाली नोट लेकर मुर्शिदाबाद के फरक्का इलाके में जा रहे थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










