बंद घर से महिला का सड़ा-गला शव बरामद
Updated at : 22 Aug 2018 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट थानांतर्गत भावलाय महामाया कॉलोनी इलाके में मंगलवार को बंद घर से एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया गया. मृतका की पहचान अर्चना नंदी (50) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौत की वजह का […]
विज्ञापन
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट थानांतर्गत भावलाय महामाया कॉलोनी इलाके में मंगलवार को बंद घर से एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया गया. मृतका की पहचान अर्चना नंदी (50) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है.
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने महिला की हत्या की आशंका जतायी है. पुलिस के मुताबिक अर्चना नंदी बसीरहाट के कॉलेजपाड़ा इलाके में रहती थी और घरों में आया का काम करती थी. अर्चना का पति मुंबई में काम करता है. उसके तीन बेटे बुद्धदेव, प्रदीप और सोमनाथ कॉलेजपाड़ा में ही रहते हैं.
मृतका के परिजनों का कहना है कि उनके बेटों का घर काफी छोटा होने कारण मां अर्चना नंदी, महामाया कॉलोनी में रघुनाथ दत्त के मकान में किराये पर रहती थीं. बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह अचानक घर के अंदर से दुर्गंध आने बाद लोगों को संदेह हुआ. लोगों ने देखा कि दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ है और अंदर से दुर्गंध आ रही है.
तुरंत लोगों ने पुलिस को खबर दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर से महिला का शव बरामद हुआ. इधर मृतका के बेटों का कहना है कि उनके उस किराये के घर में कई लोगों का आना-जाना लगा रहता था. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस अनुमान लगा रही है कि महिला की हत्या की गयी है. पूछताछ के लिए पुलिस ने मृतका के एक बेटे को हिरासत में लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




