डॉक्टर से मारपीट में तृणमूल नेता के खिलाफ शिकायत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दिनहाटा : कूचबिहार जिले के दिनहाटा महकमा अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले में तृणमूल अंचल अध्यक्ष के खिलाफ दिनहाटा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन की ओर से यह लिखित शिकायत की गयी है. इसमें तृणमूल के गीतालदह-1 अंचल के अध्यक्ष मफुजर रहमान व कुछ अन्य […]
विज्ञापन
दिनहाटा : कूचबिहार जिले के दिनहाटा महकमा अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले में तृणमूल अंचल अध्यक्ष के खिलाफ दिनहाटा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन की ओर से यह लिखित शिकायत की गयी है. इसमें तृणमूल के गीतालदह-1 अंचल के अध्यक्ष मफुजर रहमान व कुछ अन्य लोगों पर आरोप लगाया गया है.
जानकारी के मुताबिक, गत 14 अगस्त को गीतालदह से गोली लगने से जख्मी दो युवक दिनहाटा महकमा अस्पताल लाये गये थे. आरोप है कि इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर हसन अली मियां के साथ मारपीट की गयी. इसके विरोध में अस्पताल के डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया. बाद में दिनहाटा रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन सह विधायक उदयन गुहा के हस्तक्षेप से डॉक्टर काम पर लौटे.
पुलिस में दी गयी लिखित शिकायत के मुताबिक, डॉक्टर हसन अली मियां इमरजेंसी में किसी मरीज को देख रहे थे तभी गोली लगने से घायल दो युवक लाये गये. इसी दौरान तृणमूल नेता मफुजर रहमान व उनके साथ आये लोगों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की. किसी तरह भागकर हसन अली ने खुद को बचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










