संपत्ति विवाद में करवायी थी भाई की हत्या, दो गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :29 May 2018 4:18 AM
विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के सलुआ इलाके में नौ दिनों पहले अभिजीत सामूई की गर्दन रेतकर की गयी हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को उसके भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान कार्तिक नस्कर (45) और विश्वजीत सामूई के रूप में की गयी है. गिरफ्तार […]
विज्ञापन
कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के सलुआ इलाके में नौ दिनों पहले अभिजीत सामूई की गर्दन रेतकर की गयी हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को उसके भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान कार्तिक नस्कर (45) और विश्वजीत सामूई के रूप में की गयी है.
गिरफ्तार आरोपियों में विश्वजीत मृतक का बड़ा भाई है. प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि संपत्ति के विवाद के विश्वजीत ने कार्तिक को 20 हजार रुपये में अभिजीत की हत्या की सुपारी दी थी़ घटना की रात कार्तिक ने अभिजीत को शराब पिलाकर अंत में शराब की बोतल फोड़कर उसकी गर्दन, सीने और पेट में वार कर हत्या कर दी थी.
विदित हो कि गत 19 मई को एयरपोर्ट के सलुआ मंडलपाड़ा निवासी अभिजीत सामूई (44) की हत्या हुई थी. गर्दन की नली कटी अवस्था में उसका शव कोयला गोदाम के पास सीढ़ी पर मिला था. वह पारिवारिक विवादों के कारण अपने घर से बाहर ही रहा करता था और अधिक शराब पीने के कारण बीमारी से भी परेशान था.
विधाननगर के डीसी (मुख्यालय) अमित पी. ज्वालगी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के गर्दन की नली, पेट और सीने पर चोट के निशान मिले हैं. प्राथमिक पूछताछ में कार्तिक ने बताया है कि विश्वजीत ने उसे 20 हजार रुपये में सुपारी दी थी. कार्तिक अक्सर अभिजीत के साथ ही शराब पीता था. अभिजीत का करीबी होने के कारण वह इस मौके का फायदा उठाकर उसे शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










