हावड़ा : नशे में धुत टैक्सी चालक ने टीवी अभिनेत्री से की छेड़खानी आैर मारपीट
Updated at : 11 May 2018 2:17 AM (IST)
विज्ञापन

हावड़ा : हावड़ा स्टेशन के सब-वे में एक अभिनेत्री के साथ छेड़खानी आैर मारपीट की घटना घटी. यह घटना बुधवार रात करीब 10 बजे उस समय घटी, जब पीड़िता कोलकाता जा रही थी. नशे में धुत एक टैक्सी चालक ने पहले अभिनेत्री का हाथ पकड़ा आैर जबरन अपने टैक्सी में बिठाने की बात करने लगा. […]
विज्ञापन
हावड़ा : हावड़ा स्टेशन के सब-वे में एक अभिनेत्री के साथ छेड़खानी आैर मारपीट की घटना घटी. यह घटना बुधवार रात करीब 10 बजे उस समय घटी, जब पीड़िता कोलकाता जा रही थी. नशे में धुत एक टैक्सी चालक ने पहले अभिनेत्री का हाथ पकड़ा आैर जबरन अपने टैक्सी में बिठाने की बात करने लगा. शोर मचाने पर चालक ने पीड़िता को घुसा मार दिया.
अभिनेत्री की पीठ, छाती आैर चेहरे पर उसने घुसा मारा है. शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग आैर पुलिसवाले मौके पर पहुंचे आैर आरोपी को पकड़कर हावड़ा जीआरपी के हवाले कर दिया. गुरुवार आरोपी चालक को हावड़ा अदालत में पेश किया गया. न्यायाधीश ने उसे तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. आरोपी का नाम पप्पू सोनकर है. वह गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत टंडेल बागान का रहनेवाला है.
क्या है घटना : 24 वर्षीय अभिनेत्री का घर हुगली के भद्रेश्वर में है, जबकि कोलकाता के इएम बाइपास में उसका एक फ्लैट है. वह बांग्ला सीरियल के साथ ओड़िया सीरियल में भी काम करती हैं. रवींद्र जयंती की छुट्टी पर वह घर आयी थी. चूंकि गुरुवार सुबह उसकी शूटिंग थी, इसलिए वह बुधवार रात वह 10 बजे हावड़ा स्टेशन उतरी. स्टेशन के सब- वे से होकर कोलकाता की ओर जाने के दौरान आरोपी चालक पप्पू ने उसका हाथ पकड़ लिया आैर उसे जबर्दस्ती टैक्सी में बैठाने की कोशिश की. आरोपी चालक नशे में धुत था. पीड़िता ने जैसे ही शोर मचाना शुरू किया, आरोपी ने उसे घुसा मार दिया.
मैं अपने बेटे की इस हरकत से शर्मिदा हूं. मेरे पति भी टैक्सी चालक थे. वह अक्सर कहां करते थे कि यात्रियों का ख्याल रखना ही उनकी पहली जिम्मेवारी है, लेकिन मेरे बेटे ने अपने पिता के आर्दशों को आज मिट्टी में मिला दिया. कानून उसे कड़ी सजा दे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




