डायमंड हार्बर : ममता के भतीजे अभिषेक की राह आसान नहीं

Updated:
विज्ञापन

डायमंड हार्बर : पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर लोकसभा सीट पर मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक की राह आसान नहीं है. वर्ष 2011 में विजय रैली के दौरान उनका राजनीति में प्रवेश भले ही उनकी बुआ ने कराया था लेकिन लोकप्रिय पर्यटन स्थल डायमंड हार्बर में उन पर बाहरी होने […]

विज्ञापन

डायमंड हार्बर : पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर लोकसभा सीट पर मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक की राह आसान नहीं है. वर्ष 2011 में विजय रैली के दौरान उनका राजनीति में प्रवेश भले ही उनकी बुआ ने कराया था लेकिन लोकप्रिय पर्यटन स्थल डायमंड हार्बर में उन पर बाहरी होने का ठप्पा लगा है.

डायमंड हार्बर सीट पहले तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता सोमेन मित्रा ने जीती थी जो इस साल के शुरु में इस्तीफा दे कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे. ममता की मां माटी मानुष वाली छवि का 26 वर्षीय अभिषेक से कोई मेल नहीं है लेकिन उन्हें दीदी के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता है.

अभिषेक के अलावा भाजपा के अभिजीत दास, माकपा के अबुल हसनात और कांग्रेस के मोहम्मद कमरुज्जमान कमर सहित कुल 16 प्रत्याशी हुगली नदी के पूर्वी तट की इस सीट से भाग्य आजमा रहे हैं. यहां मतदाताओं की संख्या 13 लाख से अधिक है. अपनी पिशी (बुआ) ममता के अलावा तृणमूल के कुछ चर्चित चेहरों में से एक अभिषेक नवगठित तृणमूल युवा के अध्यक्ष भी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola