फिर से कहर ढाने लगी है गरमी
कोलकाता: चार दिन तक लोगों को राहत पहुंचाने के बाद बारिश तो विदा हो गयी और उसके साथ ही गरमी फिर से कहर ढाने लगी है. मंगलवार से मौसम ने ऐसा मिजाज बदला है कि लोगों के होश ठिकाने आन लगे हैं. सोमवार को जहां महानगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास था, वहीं […]
कोलकाता: चार दिन तक लोगों को राहत पहुंचाने के बाद बारिश तो विदा हो गयी और उसके साथ ही गरमी फिर से कहर ढाने लगी है. मंगलवार से मौसम ने ऐसा मिजाज बदला है कि लोगों के होश ठिकाने आन लगे हैं.
सोमवार को जहां महानगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास था, वहीं मंगलवार से पारा 35 डिग्री को पार करने लगा है. हालांकि मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि बांग्लादेश पर बने चक्रवात के सक्रिय रहने के कारण इस पूरे सप्ताह में बारिश होगी और इस हफ्ते का अंत बेहद खुश्गवार रहेगा. सोमवार तक तो सब कुछ ठीक रहा, पर मंगलवार से भविष्यवाणी पर गरमी भारी पड़ती दिखायी. बुधवार को भी महानगर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
दिन भर कड़ी धूप खिली रही, बीच-बीच में कभी आकाश पर बादल दिख जाते थे, पर उससे कोई खास राहत नहीं मिली. अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को महानगर का पारा और अधिक चढ़ने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को भी दिन भर धूप खिली रहेगी. अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. वहीं बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










