Uniform Civil Code: उत्तराखंड में 27 जनवरी को लागू होगी समान नागरिक संहिता, पोर्टल भी होगा लॉन्च

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 25 Jan 2025 6:52 PM

विज्ञापन

Pushkar Singh Dhami

Uniform Civil Code : उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) 27 जनवरी को लागू हो जाएगी.

विज्ञापन

Uniform Civil Code: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को देहरादून दौरे पर जाने वाले हैं. उससे ठीक एक दिन पहले यानी 27 जनवरी को उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) होने वाली है. इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. उसी दिन यूसीसी पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा. यूसीसी पोर्टल 27 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे सचिवालय में लॉन्च किया जाएगा.

Uniform Civil Code: यूसीसी लागू करते ही उत्तराखंड रच देगा इतिहास

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होते ही उत्तराखंड के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बन जाएगा. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए यूसीसी की चर्चा की. मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार देवभूमि में समान नागरिक संहिता लागू करने की भी तैयारी कर रही है. उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है. उत्तराखंड देवभूमि है, हमारी देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए हैं.”्उर

यह भी पढ़ें: Amit Shah Debate: अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा- मुस्लिम पर्सनल लॉ शरिया के मुताबिक तो फिर क्रिमिनल लॉ क्यों नहीं?

20 जनवरी को धामी कैबिनेट ने यूसीसी की नियमावली को दी थी मंजूरी

त्तराखंड मंत्रिमंडल ने 20 जनवरी को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) अधिनियम की नियमावली को अपनी मंजूरी दी थी. उत्तराखंड सरकार ने यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन किया था. जिसकी रिपोर्ट आने के बाद राज्य विधानसभा में विधेयक पारित कराया गया. राष्ट्रपति ने भी 12 मार्च, 2024 को उसे अपनी मंजूरी दे दी थी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola