CM Pushkar Singh Dhami: सीएम धामी ने की पुष्कर मंदिर में पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की मांगी दुआ

Updated:
विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami

CM Pushkar Singh Dhami

CM Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार (23 नवंबर) को पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की. राजस्थान पहुंचने पर सीएम धामी का भव्य स्वागत किया गया. पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण के दौरान सीएम धामी ने कहा कि सृष्टि के मूल सिद्धांतों का प्रतीक तीर्थराज पुष्कर आध्यात्मिक साधना का एक वैश्विक केंद्र है.

विज्ञापन

CM Pushkar Singh Dhami: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यानी रविवार (23 नवंबर) को राजस्थान के अजमेर स्थित तीर्थराज पुष्कर की पावन भूमि पर विश्व प्रसिद्ध श्री ब्रह्मा जी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. मुख्यमंत्री धामी ने प्रजापिता ब्रह्मा से उत्तराखंड राज्य सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की. सीएम धामी ने इस दौरान कहा कि तीर्थराज पुष्कर सदियों से सनातन संस्कृति, तप, योग और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केन्द्र रहा है और यहां का वातावरण हर आगंतुक को दिव्यता से परिपूर्ण कर देता है.

हर कदम पर गूंजते हैं आस्था और अध्यात्म के स्वर- सीएम धामी

राजस्थान में अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला आश्रम तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण के दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सृष्टि के मूल सिद्धांतों का प्रतीक तीर्थराज पुष्कर आध्यात्मिक साधना का एक वैश्विक केंद्र है. यह पावन स्थली अनेक ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रही है, जहां हर कदम पर आस्था और अध्यात्म के दिव्य स्वर गूंजते हैं.

सीएम धामी का हुआ भव्य स्वागत

राजस्थान में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का अजमेर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ. राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र रावत और विधायक कुलदीप धनकड़ समेत कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘मरुधर की अनुपम संस्कृति, अतुल्य आतिथ्य से परिपूर्ण, वीर बलिदानियों की पावन धरा राजस्थान पहुंचने पर किशनगढ़ एयरपोर्ट (अजमेर) पर राजस्थान सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र रावत विधायक कुलदीप धनकड़ समेत कई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की ओर से किए गए भव्य स्वागत से अभिभूत हूं.’

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola