Uttarakhand News: डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का शूटर मुठभेड़ में ढेर

CM Dhami’s tribute to Tarsem Singh
Uttarakhand News: उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस के साथ चली मुठभेड़ में डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के एक आरोपी को मार गिराया गया है.
Uttarakhand News: उत्तराखंड से मंगलवार सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. जानकारी के अनुसार, उधम नगर सिंह के नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है. देर रात उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस के साथ चली मुठभेड़ में उसे मार गिराया गया. वहीं, दूसरा आरोपी वहां से फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.
बिट्टू के खिलाफ 16 से ज्यादा मुकदमे दर्ज
एसएसपी हरिद्वार परमिंदर डोभाल ने इस मुठभेड़ को लेकर बताया कि हरिद्वार में कलियर रोड और भगवानपुर के बीच यह मुठभेड़ हुई है. उन्होंने कहा कि एसटीएफ और पुलिस के साथ शार्पशूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू की मुठभेड़ हुई, जिसमें वह मारा गया है. अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू के खिलाफ 16 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं.
Read More : Udham Singh Nagar: गुरुद्वारे में घुसे, डेरा कारसेवा प्रमुख को गोली मारी और फरार, जानें कैसे हुई बाबा तरसेम सिंह की हत्या
कारसेवा प्रमुख की हुई थी हत्या
आपको बता दें कि पिछले महीन सिखों के तीर्थ स्थल श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख की हत्या की खबर आई थी. उन्हें दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी. उत्तराखंड के उधम सिंह नगर की यह घटना थी जिसमें कारसेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या उस वक्त कर दी गई थी जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. उनकी हत्या सुबह करीब 6 बजे की गई थी. पुलिस ने बताया था कि घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
उत्तराखंड पुलिस ने हत्याकांड को चुनौती के रूप में लिया
आज तड़के न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए डीजीपी उत्तराखंड अभिनव कुमार ने बताया था कि 28 मार्च को श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह को उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया है. वहीं उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा. एसटीएफ और पुलिस उसकी तलाश कर रही है. उन्होंने कहा कि बाबा की हत्या को उत्तराखंड पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था और लगातार एसटीएफ और पुलिस दोनों हत्यारों को ढ़ूंढ़ रही थी. उत्तराखंड में ऐसे जघन्य अपराध करने पर पुलिस अपराधियों से सख्ती से निपटेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










