वाराणसी थाने में महिला फरियादी से मारपीट, वीडियो वायरल के बाद दरोगा पर गिरी गाज

महिला से मारपीट करती दारोगा
UP Crime News: वाराणसी के चौबेपुर थाने से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद की शिकायत लेकर पहुंची एक दलित महिला को महिला दरोगा ने थप्पड़ मारे. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और दरोगा को निलंबित कर दिया गया है.
UP Crime News: वाराणसी के चौबेपुर थाने में फरियाद लेकर पहुंची एक दलित महिला की शिकायत सुनने के दौरान महिला दरोगा रोशनी सिंह ने कई थप्पड़ जड़ दिए. घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया, जिसके बाद डीसीपी ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं.
जमीन विवाद की शिकायत लेकर पहुंची थी महिला
जानकारी के अनुसार, ग्राम समाज की ओर से आबादी की जमीन का पट्टा मिला था. आरोप है कि उनकी खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा था, इसी मामले की शिकायत उन्होंने 15 जून को चौबेपुर थाने में दर्ज कराई थी. शिकायत के संबंध में पुलिस ने दोनों पक्षों को 16 जुलाई को थाने बुलाया था.
बातचीत के दौरान भड़की महिला दरोगा
पीड़ित गीता देवी के अनुसार, थाने में पूछताछ के दौरान दरोगा ने उनके पति को बुलाने के लिए कहा. इस पर महिला ने बताया कि उनके पति मजदूरी के लिए बाहर गए हैं और परिवार की रोजी-रोटी का सवाल है. आरोप है कि इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और महिला दरोगा रोशनी सिंह ने गुस्से में आकर महिला को थप्पड़ मार दिए. पीड़िता का यह भी दावा है कि बाद में उसे कमरे में ले जाकर भी प्रताड़ित किया गया.
वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने मामले का संज्ञान लिया. एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला गंभीर पाए जाने पर डीसीपी प्रमोद कुमार ने दरोगा रोशनी सिंह को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: चढ़ावा विवाद के साए में चंपत राय का आध्यात्मिक कदम, अयोध्या में रहकर करेंगे आत्मचिंतन और राम आराधना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










