Viral Video : शादी समारोह में घुसा तेंदुआ, वरमाला छोड़ भागे दूल्हा-दुल्हन

Viral Video : लखनऊ में विवाह समारोह में तेंदुआ घुस गया. दूल्हा-दुल्हन जान बचाने के लिये भागते नजर आए. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का ये वीडियो देखें.
Viral Video : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बुद्धेश्वर इलाके में एक विवाह समारोह में तेंदुआ घुस गया. इसके बाद वहां हड़कंप मच गया. दूल्हा-दुल्हन घंटों अपनी-अपनी कार में फंसे रहे. बताया जा रहा है कि वरमाला की तैयारी चल रही थी. आखिरकार वन विभाग की टीम पहुंची और तेंदुए को पकड़ लिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना बुधवार रात को एक ‘विवाह भवन’ में हुई. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और मेहमान अपनी जान बचाने के लिए भागे. यहां तक कि विवाह भवन में मौजूद दूल्हा-दुल्हन को भी जान बचाने के लिए अपनी कार की ओर भागना पड़ गया.
लखनऊ बुद्धेश्वर एमएम लॉन में शादी चल रही थी इस दौरान अचानक से तेंदुआ लॉन के अंदर पहुंच गया। लॉन के अंदर तेंदुए पहुंचने से हड़कंप मच गया है। मौके पर पर पुलिस एवं प्रशासनिक के लोग पहुंचे। #Lucknow pic.twitter.com/J2Bnd5ExAp
— Sumit Kumar (@skphotography68) February 12, 2025
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Sumit Kumar @skphotography68 ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- लखनऊ बुद्धेश्वर एमएम लॉन में शादी चल रही थी. इस दौरान अचानक से तेंदुआ लॉन के अंदर पहुंच गया. लॉन के अंदर तेंदुए पहुंचने से हड़कंप मच गया है. मौके पर पर पुलिस एवं प्रशासनिक के लोग पहुंचे.
दोनों पक्षों के परिवार अपनी-अपनी गाड़ियों की ओर भागे
बाद में वन विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी गई. बचाव दल मौके पर पहुंचा. वन अधिकारी मुकद्दर अली तेंदुए के हमले में घायल हो गए, उनके हाथ में चोटें आईं. वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद रात करीब दो बजे तेंदुए का ट्रैंकुलाइज (इंजेक्शन देकर बेहोश करना) किया गया, जिसके बाद उसे पकड़ा जा सका. शादी में पहुंचे एक गेस्ट ने बताया कि तेंदुए के पकड़े जाने तक दोनों पक्षों के परिवार अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए