उप्र के मंत्री का राहुल को कुंभ में निमंत्रण, कहा - राफेल पर झूठ बोलने का पाप धोयें

Updated at : 04 Jan 2019 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
उप्र के मंत्री का राहुल को कुंभ में निमंत्रण, कहा - राफेल पर झूठ बोलने का पाप धोयें

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के स्वास्थ मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शुक्रवार को राहुल गांधी को कुंभ मेले के दौरान संगम आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को वहां स्नान कर राफेल मुद्दे पर झूठ बोलने का पाप धो लेना चाहिए. वाराणसी में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक में भाग लेने आये […]

विज्ञापन

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के स्वास्थ मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शुक्रवार को राहुल गांधी को कुंभ मेले के दौरान संगम आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को वहां स्नान कर राफेल मुद्दे पर झूठ बोलने का पाप धो लेना चाहिए.

वाराणसी में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक में भाग लेने आये प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, मां गंगा उनके पापों को जरूर धो देंगी. मैं उन्हें प्रयागराज आ कर कुंभ के दौरान गंगा नदी में पवित्र स्नान करने का निमंत्रण देता हूं. पिछले दो साल से वह राफेल मुद्दे पर झूठ बोल रहे हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. सिंह की यह टिप्पणी उस दिन आयी है जब लोकसभा में करोड़ों डॉलर के राफेल जेट विमान सौदे पर तीखी बहस हुई. राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस ने सरकार को घेरने की कोशिश करते हुए सवालों की झड़ी लगा दी.

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बारे में पूछे गये सवाल पर सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति चाहता है कि अयोध्या में जल्द से जल्द राम मंदिर बने. उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है और उम्मीद है कि न्यायालय जल्द ही इस मुद्दे पर अपना फैसला देगा. उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि उसके द्वारा गठित एक उपयुक्त पीठ राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि मालिकाना विवाद मामले की सुनवाई की तारीख तय करने के लिए 10 जनवरी को आदेश देगी. सिंह ने, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा आपातकाल के दौरान आंदोलन में भाग लेने वालों की पेंशन योजना खत्म किये जाने के बारे में कहा कि कमलनाथ की सोच आपातकाल वाली ही है इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया है. वंदेमातरम पर रोक लगाये जाने पर भाजपा नेता ने कहा कि वंदेमातरम किसी पार्टी का गीत नहीं, बल्कि आजादी के मतवालों का गीत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola