दिल्ली से आगरा सिर्फ 58 मिनट में! बुलेट ट्रेन से लखनऊ-वाराणसी तक होगा सफर, जानिए पूरा रूट
दिल्ली-आगरा बुलेट ट्रेन का सफर
देश की पहली हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन परियोजना का विस्तार उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख शहरों तक होने वाला है. दिल्ली से आगरा सिर्फ 58 मिनट में पहुंचा जा सकेगा, जिससे यात्रा समय में भारी कमी आएगी. जानें इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के बारे में.
Bullet Train Corridor: दिल्ली से आगरा का सफर जल्द ही एक घंटे से भी कम समय में पूरा हो सकता है. प्रस्तावित दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर में कई बड़े शहरों को बुलेट ट्रेन से जोड़ने की योजना है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक कार्यक्रम में इस कॉरिडोर के संभावित रूट और यात्रा समय की जानकारी साझा की.
कई बड़े शहर होंगे कनेक्ट
प्रस्तावित हाईस्पीड रेल कॉरिडोर दिल्ली से शुरू होकर आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी होते हुए पटना तक जाएगा. इससे उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख शहरों को दिल्ली से तेज रेल कनेक्टिविटी मिलेगी. आगरा जैसे पर्यटन केंद्र के साथ औद्योगिक शहरों को भी इसका सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है.
आगरा तक सिर्फ 58 मिनट
प्रस्तावित योजना के मुताबिक दिल्ली से आगरा की करीब 200 किलोमीटर दूरी बुलेट ट्रेन से 58 मिनट में पूरी होगी. दिल्ली से कानपुर पहुंचने में करीब 1 घंटा 50 मिनट लगने का अनुमान है. वहीं, 495 किलोमीटर दूर लखनऊ का सफर करीब 2 घंटे 12 मिनट में पूरा हो सकता है.
प्रयागराज और वाराणसी भी तेज जुड़ेंगे
कॉरिडोर आगे बढ़ते हुए प्रयागराज और वाराणसी को भी हाईस्पीड रेल नेटवर्क से जोड़ेगा. दिल्ली से प्रयागराज की करीब 750 किलोमीटर दूरी तीन घंटे में तय करने का प्रस्ताव है. वहीं, 945 किलोमीटर दूर वाराणसी पहुंचने में करीब 3 घंटे 33 मिनट लगने का अनुमान है.
पटना तक 4 घंटे 30 मिनट
इस रूट का विस्तार बिहार की राजधानी पटना तक प्रस्तावित है. दिल्ली से पटना की करीब 1,170 किलोमीटर दूरी बुलेट ट्रेन से लगभग 4 घंटे 30 मिनट में पूरी करने का लक्ष्य बताया गया है. मुंबई-अहमदाबाद के बाद यह देश के बड़े हाईस्पीड रेल कॉरिडोर में शामिल होगा, जो दिल्ली को उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख शहरों से जोड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए