दुनिया को परमाणु बम से मुक्त करने का समय आ गया : दलाई लामा

वाराणसी : बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने कहा है कि अब दुनिया को परमाणु बम और खतरनाक हथियारों से मुक्त करने का समय आ गया है. तिब्बत के धर्म गुरु एवं शांति दूत दलाई लामा ने कहा कि इसके लिए हमें विश्व स्तर पर अभियान चलाकर दुनिया को परमाणु बम और खतरनाक हथियारों से […]
वाराणसी : बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने कहा है कि अब दुनिया को परमाणु बम और खतरनाक हथियारों से मुक्त करने का समय आ गया है. तिब्बत के धर्म गुरु एवं शांति दूत दलाई लामा ने कहा कि इसके लिए हमें विश्व स्तर पर अभियान चलाकर दुनिया को परमाणु बम और खतरनाक हथियारों से मुक्त कराना होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय पारंपरिक ज्ञान भावनाओं पर आधारित है.
उन्होंने कहा, ‘‘आज तमाम समस्याओं की जड़ ‘मैं-तुम’ की भावना ही है, इसलिए भारत में वो शक्ति है, जिससे कि वो पूरी दुनिया को शांति का संदेश दे सकता है. इस निधि का समावेश हमें आज की आधुनिक शिक्षा में करना होगा. इससे ही डर और क्रोध की जगह अहिंसा और करुणा स्थापित की जा सकती है.’ दलाई लामा सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में भारतीय विश्वविद्यालय संघ के 92वें अधिवेशन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि परमाणु शस्त्रों से किसी भी देश का भला नहीं हो सकता. ऐसे में हमें पृथ्वी पर मानवता की रक्षा के लिए निःशस्त्रीकरण के लिए प्रयास करना ही होगा और यह उचित शिक्षा के माध्यम से ही संभव है. दलाई लामा ने भारतीय विश्वविद्यालय संघ नयी दिल्ली द्वारा प्रकाशित यूनिवर्सिटी न्यूज के विशेषांक तथा चार अन्य ग्रंथों का विमोचन भी किया. अधिवेशन में भारतीय विश्वविद्यालयों के तकरीबन 150 कुलपति तथा देश-विदेश के शिक्षाविद शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




