भारत में जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव करने का किसी को अधिकार नहीं : योगी आदित्यनाथ

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भारत में विभिन्न भाषा और धर्म को माननेवाले लोग रहते हैं. यहां जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव करने का अधिकार किसी को नहीं है. रविदास जयंती के मौके पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘भारत में विभिन्न भाषा, संस्कार और धर्म […]
वाराणसी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भारत में विभिन्न भाषा और धर्म को माननेवाले लोग रहते हैं. यहां जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव करने का अधिकार किसी को नहीं है. रविदास जयंती के मौके पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘भारत में विभिन्न भाषा, संस्कार और धर्म को माननेवाले लोग रहते हैं. यहां जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव करने का अधिकार किसी को नहीं है.”
योगी ने कहा, ‘‘सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने की योजना है, जिसके लिए मैंने मंत्री, स्थानीय विधायक और भाजपा प्रभारी को निर्देश भी दे दिया है.” योगी ने यहां मौजूद भाजपा नेताओं, अधिकारियों से मंदिर प्रबंधन से बात करके क्षेत्र को और सुंदर बनाने का कार्य करने को कहा. उन्होंने कहा कि काशी दुनिया की सबसे प्राचीन नगरी है और यह भगवान शंकर के त्रिशूल पर बसी है. यह संतों की नगरी है. संत रविदास जैसे महापुरुष का यहां जन्म लेना भी अलौकिक घटनाक्रम का अंश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




