UP में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, दिसंबर तक 11 परीक्षाएं होंगी; 6643 पदों पर होगा चयन, कौन-सी परीक्षा कब? यहां जानें

Updated:
विज्ञापन

UPSSSC: 11 परीक्षाएं, 6643 पदों पर भर्ती

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. UPSSSC साल के अंत तक 11 और भर्ती परीक्षाएं कराने की तैयारी में है, जिनमें 6643 पद भरे जाएंगे. PET-2026 में 35 लाख आवेदन आए हैं, जो आयोग की जिम्मेदारी बढ़ाता है.

विज्ञापन

UPSSSC Exam 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए साल का अंत अहम रहने वाला है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) दिसंबर तक 11 और भर्ती परीक्षाएं कराने की तैयारी में है. इन परीक्षाओं के जरिए अलग-अलग विभागों के 6,643 रिक्त पदों पर चयन होगा. वहीं, प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 में 35 लाख आवेदन आने से आयोग के सामने बड़ी जिम्मेदारी भी है.

विज्ञापन

दिसंबर तक 11 परीक्षाओं का प्रस्तावित कार्यक्रम

UPSSSC की ओर से इस वर्ष 15 सितंबर तक 13 परीक्षाएं कराई जा चुकी हैं. अब दिसंबर तक 11 और परीक्षाएं प्रस्तावित हैं. इन परीक्षाओं में विभिन्न विभागों के 6,643 पद शामिल हैं. अगले चरण की परीक्षाओं में 64 अधियाचन शामिल किए गए हैं. अधियाचन मिलने के बाद आयोग चयन प्रक्रिया का कार्यक्रम तैयार करता है.

साल के अंत तक 37,312 पदों पर भर्ती प्रक्रिया

आयोग के मुताबिक, वर्ष 2026 में कुल 24 परीक्षाओं के जरिए 37,312 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने की संभावना है. इनमें बड़ी संख्या में ऐसी भर्तियां हैं, जिनकी परीक्षा पहले ही हो चुकी है. आयोग का लक्ष्य भर्ती के अलग-अलग चरणों को तय समय में पूरा करना है, ताकि विभागों को खाली पदों पर जल्द कर्मचारी मिल सकें.

PET-2026 में 35 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

PET-2026 इस साल आयोग की सबसे बड़ी परीक्षाओं में शामिल होगी. इसके लिए करीब 35 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. परीक्षा 23 से 25 अक्टूबर तक प्रस्तावित है. PET का स्कोर तीन साल तक मान्य रहेगा. इसके आधार पर अभ्यर्थी उन आगामी भर्ती परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे, जिनमें PET की अर्हता तय की जाएगी.

पांच वर्षों में 79 हजार से अधिक पद शामिल

वर्ष 2021 से अब तक UPSSSC की 52 परीक्षाओं में कुल 79,078 पद शामिल किए गए हैं. आंकड़ों के अनुसार, 2025 में 18 परीक्षाओं के जरिए 16,602 पदों की भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी. वहीं 2026 में संभावित 24 परीक्षाओं में 37,312 पद शामिल हैं. यानी इस साल भर्ती प्रक्रिया में शामिल पदों की संख्या में बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है.

Also Read: यूपी में PRD जवानों के लिए डबल खुशखबरी, बढ़ा दैनिक भत्ता, परिवार को भी मिलेगा... ये बड़ा लाभ, जानिए क्या है सरकार का नया नियम?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola