यूपी में आज भी गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, जानिए अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया अभी-अभी पूर्वानुमान

Updated:
विज्ञापन

यूपी का मौसम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने कई जिलों में आफत खड़ी कर दी है. मौसम विभाग ने 21 जुलाई को अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जानिए अगले सात दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.

विज्ञापन

UP Weather Today: यूपी में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. वहीं कई जिलों में बारिश आफत बन गयी है. मौसम विभाग ने 21 जुलाई दिन मंगलवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है. प्रदेश के 12 जिलों में अत्यधिक वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है, इसके अलावा 31 जिलों में बहुत भारी बारिश और 25 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ अनेक स्थानों पर बौछारें पड़ने की बहुत अधिक संभावना है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने दोनों उप-मंडलों के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना भी जताई है.

विज्ञापन

अगले सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार 22 से 27 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा. इस अवधि में पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश दिनों में गरज-चमक के साथ अनेक स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. 22 जुलाई को कई स्थानों पर बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि 23 से 27 जुलाई तक भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा और गरज-चमक का सिलसिला जारी रहने के संकेत हैं. मौसम विभाग ने 27 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है.

मौसम विभाग की चेतावनी और अन्य जानकारी

आईएमडी ने 21 जुलाई के लिए पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है. 22 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. 23 से 26 जुलाई तक किसी विशेष चेतावनी का उल्लेख नहीं किया गया है. वहीं 27 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों से नवीनतम मौसम अपडेट और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola