मेरठ में 13 साल के छात्र को आया हार्ट अटैक! स्कूल के वॉशरूम में मिला शव, छुट्टी के बाद मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

मेरठ में 13 साल के छात्र को आया हार्ट अटैक (AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्कूल की छुट्टी के बाद एक 13 वर्षीय छात्र का शव स्कूल के वॉशरूम में मिला. प्रारंभिक तौर पर हृदय गति रुकने से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वजह अभी स्पष्ट नहीं है. इस घटना से स्कूल प्रबंधन और परिजनों में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्कूल की छुट्टी के बाद उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा सात के 13 वर्षीय छात्र का शव स्कूल के वॉशरूम में मिला. छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे बेसुध हालत में पाया गया. स्कूल प्रबंधन और परिजन उसे तत्काल चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक तौर पर छात्र की मौत हृदय गति रुकने से होने की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. मामला मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र स्थित बसंत वैली पब्लिक स्कूल का है. मृतक छात्र की पहचान मवाना के काबिली गेट, कलावदा रोड निवासी धर्मेंद्र शर्मा के 13 वर्षीय पुत्र कुणाल शर्मा के रूप में हुई है. कुणाल इसी स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता था. सोमवार को वह रोज की तरह स्कूल गया था.

विज्ञापन

छुट्टी के बाद नहीं दिखा कुणाल

बताया गया कि स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे धीरे-धीरे घर जाने के लिए बाहर निकल रहे थे. कुणाल को ई-रिक्शा से घर जाना था. ई-रिक्शा चालक अन्य बच्चों के साथ उसका भी इंतजार करता रहा, लेकिन काफी देर बाद भी कुणाल बाहर नहीं आया. करीब 15 मिनट इंतजार करने के बाद चालक ने स्कूल परिसर के अंदर जाकर उसकी तलाश शुरू की. इसी दौरान उसकी नजर वॉशरूम की तरफ गयी, जहां कुणाल बेसुध पड़ा मिला. छात्र को इस हालत में देखकर स्कूल में अफरा-तफरी मच गयी.

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

कुणाल को स्कूल के शिक्षकों और परिजनों की मदद से तत्काल डॉक्टर के पास ले जाया गया. जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 13 साल के बच्चे की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. छात्र की मौत की वजह को लेकर शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक या अचानक हृदय गति रुकने की आशंका सामने आयी है. हालांकि, बिना चिकित्सकीय जांच के मौत की अंतिम वजह तय नहीं की जा सकती.

पुलिस ने क्या कहा?

मवाना थाना प्रभारी पंकज लवानिया के अनुसार, कुणाल की स्कूल में अचानक हृदय गति रुकने से मौत होने की सूचना मिली है. स्कूल प्रशासन और परिजन उसे तत्काल चिकित्सक के पास लेकर गये थे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस के स्तर से आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है. परिजनों ने किसी तरह की तहरीर देने से इनकार किया है.

मौत की वजह पर अभी तस्वीर साफ नहीं

स्कूल के वॉशरूम में छात्र के बेसुध मिलने और इसके बाद मौत होने की घटना ने कई सवाल जरूर खड़े किये हैं. हालांकि, फिलहाल किसी आपराधिक घटना की पुष्टि नहीं हुई है. मौत की वास्तविक वजह चिकित्सकीय जांच और पुलिस की आगे की कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: UP Flood: यूपी में बाढ़ का विकराल रूप, 37 जिलों में संकट, 19,496 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, नदियां उफान पर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola