फसल बीमा की लास्ट डेट बढ़ी! जानिए UP के किसानों के लिए सरकार का नया फैसला और क्या है फ्री तोहफा?

Updated:
विज्ञापन

फसल बीमा की लास्ट डेट बढ़ी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Crop Insurance: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है. योगी सरकार ने खरीफ फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 सितंबर कर दिया है. इससे जो किसान समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें सीधा लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

UP Crop Insurance: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी. योगी सरकार ने खरीफ फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है. अब राज्य के किसान 10 सितंबर तक अपनी खरीफ फसलों का बीमा करा सकेंगे. पहले यह तारीख 31 अगस्त तय की गई थी, लेकिन किसानों की सुविधा और मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने समय-सीमा बढ़ाने का फैसला किया है. इससे उन किसानों को सीधा फायदा होगा जो किसी वजह से समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे.

विज्ञापन

31 अगस्त से बढ़ाकर 10 सितंबर हुई अंतिम तारीख

प्रदेश में खरीफ मौसम की फसलों का बीमा कराने की अंतिम तारीख पहले 31 अगस्त निर्धारित की गई थी. अब इसे बढ़ाकर 10 सितंबर कर दिया गया है. सरकार की ओर से किसानों से अपील की गई है कि वे बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ उठाते हुए समय रहते अपनी फसल का बीमा करा लें.

तोरिया के 30 हजार नि:शुल्क मिनी किट वितरण का लक्ष्य

इसके साथ ही प्रदेश में तोरिया के 30 हजार नि:शुल्क मिनी किट वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है. सरकार की ओर से किसानों को खरीफ फसल बीमा कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है. फसल का बीमा होने से मौसम संबंधी जोखिम की स्थिति में किसानों को योजना के निर्धारित प्रावधानों के तहत राहत मिल सकती है.

कृषि मंत्री ने किसानों से की अपील

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपनी फसल का बीमा करा लें. उन्होंने किसानों से समय का लाभ उठाने को कहा है. सरकार की ओर से तारीख बढ़ाए जाने के बाद अब किसानों के पास बीमा कराने के लिए 10 सितंबर तक का समय है.

Must Read- UP के बुलंदशहर में चार बच्चों की मां भांजे संग फरार, पीछे छूट गए तीन बच्चे, पति ने SSP से लगाई गुहार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola