यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, छह जिलों में प्रभारी डीपीआरओ तैनात, 10 अधिकारियों का तबादला

Updated:
विज्ञापन

यूपी में 10 अधिकारियों का तबादला, छह जिलों में नई जिम्मेदारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: उत्तर प्रदेश के छह जिलों में जिला पंचायतीराज अधिकारी (डीपीआरओ) के पद पर प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. पंचायती राज विभाग ने कुल 10 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है, जो नियमित नियुक्ति होने तक जिलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के छह जिलों में जिला पंचायतीराज अधिकारी (डीपीआरओ) का कामकाज अब प्रभारी अधिकारियों के जिम्मे रहेगा. पंचायती राज विभाग ने इन पदों पर तैनाती के साथ कुल 10 अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है. नियमित डीपीआरओ की नियुक्ति होने तक संबंधित अधिकारी जिलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

विज्ञापन

छह जिलों में नई जिम्मेदारी

विभाग के आदेश के अनुसार अमरोहा के एडीपीआरओ विमल कुमार को हाथरस का प्रभारी डीपीआरओ बनाया गया है. सहारनपुर के एडीपीआरओ अमित कुमार त्यागी को मैनपुरी और कानपुर के एडीपीआरओ अभिलाष बाबू को एटा की जिम्मेदारी दी गई है.

इन अधिकारियों को भी मिली तैनाती

प्रयागराज के एडीपीआरओ हेमचंद्र यादव को बांदा का प्रभारी डीपीआरओ बनाया गया है. गाजीपुर के एडीपीआरओ अभय राज को गाजीपुर में ही प्रभारी डीपीआरओ की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं हमीरपुर के एडीपीआरओ सुरेश कुमार धुरिया को औरैया का प्रभारी डीपीआरओ नियुक्त किया गया है.

एडीपीआरओ के पद पर भी बदलाव

तबादले के क्रम में मीरजापुर के एडीपीआरओ प्रेमदास को प्रयागराज का एडीपीआरओ बनाया गया है. विभाग की ओर से किए गए इन तबादलों और तैनातियों के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां संभालनी होंगी. नियमित डीपीआरओ की तैनाती तक प्रभारी अधिकारी ही संबंधित जिलों का कामकाज देखेंगे.

Also Read: UPSSSC ने जारी किया कनिष्ठ सहायक भर्ती का रिजल्ट, 5339 पदों में इतने अभ्यर्थियों का हुआ चयन, कटऑफ भी जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola