जिसे बेटी कहकर बुलाया, उसी पर बुरी नजर, पिता ने किया अपने नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कानपुर के बिठूर में एक सौतेले पिता पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है. घटना तब हुई जब आरोपी ने किशोरी को नवाबगंज स्थित अपने दोस्त के घर ले गया.

विज्ञापन

UP Crime News : कानपुर के बिठूर में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि सौतेला पिता एक सितंबर को अपनी नाबालिग बेटी को नवाबगंज स्थित अपने दोस्त के घर ले गया. वहां दोस्त के किसी काम से घर से बाहर जाने के बाद आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया.

विज्ञापन

किशोरी ने मां को बताई पूरी बात

घटना के बाद किशोरी ने अपनी मां को आपबीती बताई. इसके बाद मां ने पुलिस को तहरीर दी. तहरीर के आधार पर बिठूर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

पति की मौत के बाद की दूसरी शादी

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पहले पति की मौत हो चुकी है. पहली शादी से उसकी छह बेटियां हैं. इसके बाद उसने नवाबगंज निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी की. आरोप है कि दूसरी शादी के बाद आरोपी सौतेले पिता ने उसकी नाबालिग बेटी को निशाना बनाया.

दोस्त के घर ले गया था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी किशोरी को अपने दोस्त के घर ले गया था. इसी दौरान दोस्त किसी काम से घर से बाहर चला गया. आरोप है कि उसके बाहर जाते ही आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया.

आरोपी हिरासत में, मेडिकल परीक्षण कराया गया

बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है. किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है. आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा.

Also Read : जिस घर को खून-पसीने से बनाया, अब उसी को तोड़ रहे है लोग, बाढ़ ने कर दिया सब कुछ तबाह

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola