UP Train Alert: आज से 27 दिन बदलेगा ट्रेनों का प्लेटफॉर्म, 85 गाड़ियों पर असर, देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

आज से 85 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Lucknow News: लखनऊ के चारबाग स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वालों के लिए ज़रूरी खबर है. 16 सितंबर से 12 अक्टूबर तक कॉनकोर्स निर्माण के कारण ट्रेनों के प्लेटफॉर्म, रूट और संचालन में बड़े बदलाव किए गए हैं. अपनी ट्रेन की स्थिति ज़रूर जांच लें.

विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ के चारबाग स्टेशन से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. 16 सितंबर से 12 अक्तूबर तक चारबाग स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही में बदलाव रहेगा. कॉनकोर्स निर्माण कार्य के चलते उत्तर रेलवे ने 27 दिन का ब्लॉक लिया है. इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पूरी तरह बंद रहेंगे, जबकि प्लेटफॉर्म नंबर 1 और एमआर-1 पर आंशिक ब्लॉक रहेगा.

विज्ञापन

निर्माण कार्य के चलते लिया गया ब्लॉक

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक, चारबाग स्टेशन पर ढांचा खड़ा करने का काम होना है. इसी वजह से यह ब्लॉक लिया गया है. इसका असर कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म, रूट और संचालन पर पड़ेगा. यात्रियों को स्टेशन आने से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचने की सलाह दी गई है.

139 पर चेक करें ट्रेन की स्थिति

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी ले लें. इस दौरान ट्रेन 22121/22 लोकमान्य तिलक-लखनऊ एक्सप्रेस 19 और 26 सितंबर तथा 3 और 10 अक्तूबर को लखनऊ जंक्शन से ही आएगी-जाएगी.

कम दूरी तक चलेंगी ये ट्रेनें

ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों की यात्रा पहले ही समाप्त कर दी जाएगी. इन ट्रेनों का संचालन निर्धारित गंतव्य से पहले ही रोक दिया जाएगा.

  • 64701/02 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ अब कानपुर सेंट्रल तक ही आएगी-जाएगी.
  • 54338/54332 शाहजहांपुर-बलरामपुर-लखनऊ की यात्रा आलमनगर में ही समाप्त होगी और यहीं से वापसी होगी.
  • 22683/84 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस उतरेठिया तक ही आएगी-जाएगी.
  • 64212 कानपुर-लखनऊ मानकनगर पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी.
  • 15107/08 बनारस-लखनऊ उतरेठिया पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और यहीं से वापस चलेगी.

38 से ज्यादा ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी

चारबाग स्टेशन पर निर्माण कार्य का असर 38 से ज्यादा ट्रेनों के रूट पर भी पड़ेगा. प्रयागराज संगम-बरेली, हावड़ा-देहरादून, आनंद विहार-दानापुर, बरौनी-अंबाला, बनारस-नई दिल्ली, सूरत-मुजफ्फरपुर, गुवाहाटी-ओखा और आनंद विहार-गोरखपुर समेत 30 से ज्यादा ट्रेनें लखनऊ जंक्शन नहीं आएंगी.

इन रास्तों से होकर चलेंगी ट्रेनें

बदले रूट पर चलने वाली ट्रेनों को उतरेठिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर और मानकनगर-ऐशबाग-मल्हौर के रास्ते चलाया जाएगा. इन ट्रेनों का लखनऊ में ठहराव रद्द रहेगा. यात्रियों की सुविधा के लिए उतरेठिया और आलमनगर में अस्थायी ठहराव दिया गया है.

यात्रियों को क्या करना चाहिए?

अगर आप 16 सितंबर से 12 अक्तूबर के बीच चारबाग स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले हैं, तो स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का प्लेटफॉर्म, रूट और ठहराव जरूर जांच लें. रेलवे ने भी यात्रियों को 139 हेल्पलाइन पर ट्रेन की स्थिति देखने के बाद ही स्टेशन पहुंचने की सलाह दी है.

Also Read:कानपुर में चीनी के रेट गिरे, फिर भी जेब पर पड़ सकता है असर! जाजमऊ पुल बंद से बढ़ा ट्रांसपोर्ट खर्च

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola