बहराइच में सामने दिखा साक्षात मौत का साया, थम गयीं सांसें! एंबुलेंस के आगे अचानक चलने लगा बाघ, फिर कतर्नियाघाट में जो हुआ...

Updated:
विज्ञापन

रात के अंधेरे में सामने आया बाघ, थम गयी एंबुलेंस की रफ्तार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रात के सन्नाटे में 108 एंबुलेंस मरीज को लेकर लौट रही थी, तभी अचानक सड़क पर एक बाघ आ गया. चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को रोका और बाघ के जंगल में जाने का इंतजार किया. यह घटना कतर्नियाघाट के पास हुई.

विज्ञापन

UP News: रात के सन्नाटे में मरीज को लेकर लौट रही 108 एंबुलेंस के सामने अचानक बाघ आ गया. बिछिया-गिरजापुरी मार्ग पर जमुनिया मोड़ के पास बाघ करीब दो मिनट तक एंबुलेंस के आगे चलता रहा. सामने बाघ को देख चालक ने तुरंत वाहन की रफ्तार धीमी कर दी. बाघ के जंगल में जाने के बाद ही एंबुलेंस आगे बढ़ सकी.

विज्ञापन

मरीज को लेकर सुजौली पीएचसी लौट रही थी एंबुलेंस

108 एंबुलेंस मरीज को लेने बिछिया रेलवे स्टेशन गयी थी. मरीज को लेकर एंबुलेंस सुजौली पीएचसी लौट रही थी. सोमवार रात करीब 10 बजे जमुनिया मोड़ के पास अचानक सड़क पर बाघ दिखाई दिया. बाघ को सामने देखकर चालक शरीफ अहमद और ईएमटी मनमोहन घबरा गये.

जंगल में जाने तक धीमी रही वाहन की रफ्तार

बाघ कुछ देर तक एंबुलेंस के आगे-आगे सड़क पर चलता रहा. चालक ने सावधानी बरतते हुए वाहन की गति काफी कम कर दी. दोनों ने बाघ के जंगल में जाने तक एंबुलेंस को धीमी रफ्तार में ही आगे बढ़ाया. बाघ के जंगल में प्रवेश करने के बाद वाहन को सामान्य गति से आगे ले जाया गया.

वन क्षेत्र से गुजरता है बिछिया-गिरजापुरी मार्ग

चालक शरीफ अहमद और ईएमटी मनमोहन ने बताया कि अचानक सामने बाघ आने से वे दोनों सहम गये थे. हालांकि, उन्होंने वाहन को नियंत्रित रखा और बाघ के रास्ते से हटने का इंतजार किया. इसके बाद ही एंबुलेंस को आगे बढ़ाया गया.

रात में वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर सावधानी जरूरी

वनक्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगल से सटे मार्गों पर रात में वन्यजीवों की आवाजाही अक्सर दिखाई देती है. बिछिया-गिरजापुरी मार्ग भी जंगल क्षेत्र से होकर गुजरता है. ऐसे में रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

Also Read: UP में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, हर जिले में तैनात होंगे नोडल अधिकारी, रोज होगी रिपोर्टिंग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola