यूपी में राशन कार्ड का बदला नियम ,बिना ई-केवाईसी एक्टिव नहीं होगा नया कार्ड, बाराबंकी में 10 हजार आवेदन का वेरिफिकेशन

Updated:
विज्ञापन

बिना e-KYC नया राशन कार्ड सक्रिय नहीं होगा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Ration Card: उत्तर प्रदेश में नया राशन कार्ड बनवाने वाले लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है. अब केवल कार्ड बन जाना ही काफी नहीं होगा, बल्कि इसे सक्रिय कराने के लिए तत्काल ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा. बिना ई-केवाईसी के नया राशन कार्ड एक्टिव नहीं होगा और उस पर राशन का लाभ भी नहीं मिल पाएगा.

विज्ञापन

UP Ration Card: उत्तर प्रदेश में नया राशन कार्ड बनवाने वाले लोगों के लिए जरूरी अपडेट है. अब सिर्फ राशन कार्ड बन जाना ही काफी नहीं होगा. कार्ड को सक्रिय कराने के लिए तत्काल ई-केवाईसी करानी होगी. बिना ई-केवाईसी के नया राशन कार्ड एक्टिव नहीं होगा और उस पर राशन का लाभ भी नहीं मिल पाएगा. बाराबंकी में फिलहाल नए राशन कार्ड के 10 हजार से ज्यादा लंबित आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है.

विज्ञापन

नई व्यवस्था में पहले होगी ई-केवाईसी

पहले व्यवस्था यह थी कि राशन कार्ड जारी होने के बाद लाभार्थियों की केवाईसी कराई जाती थी. अब इसमें बदलाव किया गया है. नई व्यवस्था के तहत राशन कार्ड को सक्रिय करने से पहले ही ई-केवाईसी जरूरी होगी. यानी आवेदन करने, पात्रता की जांच और राशन कार्ड बनने के बाद भी लाभार्थी को ई-केवाईसी पूरी करनी होगी. इसके बाद ही कार्ड पर राशन का लाभ मिल सकेगा.

ऐसे आगे बढ़ेगी राशन कार्ड की प्रक्रिया

राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद संबंधित पत्रावली पूर्ति निरीक्षक से होते हुए जिला पूर्ति अधिकारी के पास पहुंचेगी. इसके बाद डिजिटल हस्ताक्षर और पात्रता की जांच की जाएगी. जांच पूरी होने के बाद राशन कार्ड जारी हो जाएगा, लेकिन कार्ड पर राशन तभी मिल सकेगा, जब लाभार्थी की ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी.

बाराबंकी में 10 हजार से ज्यादा आवेदन लंबित

बाराबंकी जिले में नए राशन कार्ड के लिए 10 हजार से अधिक आवेदन लंबित हैं. इन सभी आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है. जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि जिन लोगों का राशन कार्ड बन चुका है, वे कार्ड को एक्टिव कराने के लिए अपनी ई-केवाईसी जरूर करा लें.

जिले में 22 राशन की दुकानें फिर खोलने की तैयारी

बाराबंकी में लंबे समय से खाली चल रही 22 उचित दर की दुकानों को भी दोबारा खोलने की तैयारी है. इन दुकानों के संचालन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पात्र व्यक्ति को दुकान आवंटित की जाएगी. इन दुकानों के खुलने से उन गांवों और क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी, जहां उचित दर की दुकान खाली होने की वजह से राशन वितरण प्रभावित हो रहा था.

सभी 22 दुकानें महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेंगी

विभाग की ओर से रिक्त दुकानों को लेकर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है. खास बात यह है कि ये सभी 22 उचित दर की दुकानें महिला स्वयं सहायता समूहों को ही आवंटित की जाएंगी.

Also Read:शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 20 लाख की ठगी, अधिवक्ता की शिकायत पर 8 आरोपियों के खिलाफ FIR

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola