'बीमार हो तो दवा खाओ, काम मत रोको' KGMU में छात्रा की मौत पर फूटा गुस्सा, छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

छात्रों का प्रदर्शन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लखनऊ के KGMU में एक नर्सिंग छात्रा की मौत के बाद छात्रों का गुस्सा भड़क उठा है. छात्रों का आरोप है कि बीमार होने पर भी छात्रा को छुट्टी नहीं मिली और इलाज के अभाव में उसकी जान चली गई. वे दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

KGMU Nursing Student Protest: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में नर्सिंग छात्रा की मौत के बाद सोमवार को छात्रों का आक्रोश सामने आया. बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्र विभाग में एकत्र हुए और धरने पर बैठकर प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्रों ने ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे लगाए और छात्रा की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

कई दिनों से खराब थी तबीयत, छुट्टी न देने का आरोप

प्रदर्शनकारी छात्रों के मुताबिक, 2025 बैच की छात्रा दिव्यांशी यादव की कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी. छात्रों का आरोप है कि स्वास्थ्य बिगड़ने के बावजूद विभाग की ओर से उसे अवकाश नहीं दिया गया. तीन दिन पहले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. छात्रा की मौत की जानकारी के बाद नर्सिंग छात्रों में नाराजगी बढ़ गई और सोमवार को उन्होंने विभाग का घेराव कर दिया.

बीमार होने पर भी ड्यूटी कराने का लगाया आरोप

छात्रों का आरोप है कि बीमार होने की स्थिति में भी उनसे ड्यूटी करने को कहा जाता था. उनका कहना है कि बीमारी के दौरान दवा लेकर काम जारी रखने का दबाव बनाया जाता था और छुट्टी देने से इनकार किया जाता था. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने नर्सिंग प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर जिम्मेदारी तय करने की मांग की.

निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग

प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर डीन नर्सिंग समेत KGMU के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया. हालांकि, प्रदर्शनकारी छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे. छात्रों ने दिव्यांशी की मौत की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदारी तय करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि नर्सिंग शिक्षा से जुड़े निर्धारित नियमों का पालन और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर जवाबदेही जरूरी है. छात्रों ने यह भी कहा कि यदि दिव्यांशी को समय रहते इलाज के लिए अवकाश मिल जाता तो शायद स्थिति अलग होती. फिलहाल KGMU प्रशासन और छात्रों के बीच बातचीत का दौर जारी है.

Must Read- रोज के 23 रुपये खर्चो और बाइक घर ले जाओ! मुरादाबाद में UP की पहली ई-स्कूटर शेयरिंग सर्विस लॉन्च

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola