शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 20 लाख की ठगी, अधिवक्ता की शिकायत पर 8 आरोपियों के खिलाफ FIR

Updated:
विज्ञापन

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 20 लाख की ठगी (Ai Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक अधिवक्ता से 20 लाख रुपये ठग लिए गए. रकम वापस मांगने पर आरोपी धमकाने लगे. पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शेयर बाजार में निवेश के जरिए कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक अधिवक्ता से 20 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है. रकम वापस मांगने पर पीड़िता को धमकाया गया और गाली-गलौज की गई. सदर बाजार थाना पुलिस ने पीड़ित अधिवक्ता की शिकायत के आधार पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

पहली बार में 10 हजार का मुनाफा दिखाकर जीता भरोसा

मामुड़ी मोहल्ला निवासी पीड़ित अधिवक्ता अहमद के अनुसार, जून 2024 में अर्चित सक्सेना, एजाज खान, सौरभ शर्मा, कुमार गौरव, संजू, कुनाल, बृजेश सक्सेना और रचित ने उनसे संपर्क साधा था. आरोपियों ने खुद को शेयर बाजार में निवेश कराने वाली प्रतिष्ठित कंपनी का प्रतिनिधि बताकर उन्हें आकर्षित किया. शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए जब अधिवक्ता ने 1 लाख रुपये लगाए, तो उन्हें 10 हजार रुपये का लाभ ट्रांसफर किया गया. इस शुरुआती मुनाफे के जाल में फंसकर पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में कुल 20 लाख रुपये का निवेश कर दिया.

रकम मांगने पर कार्यालय में मिली जान से मारने की धमकी

अधिवक्ता का आरोप है कि जब उन्होंने मूल रकम और मुनाफे की मांग की, तो आरोपी लगातार हीला-हवाली करने लगे. जब वे आरोपियों के दफ्तर पहुंचे, तो वहां कई अन्य ठगे गए निवेशक भी मौजूद थे. इसके बाद 7 जून को जब वे दोबारा अपनी मेहनत की कमाई मांगने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी. साथ ही यह कहकर डराया गया कि उनका नेटवर्क और पैसा बहुत ऊपर तक पहुंचता है.

पुलिस ने दर्ज किया केस, बैंक खातों और लेनदेन की जांच शुरू

ठगी के शिकार अधिवक्ता ने पुलिस प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है. सदर बाजार पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आठों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड, कंपनी के कागजातों और अन्य सबूतों की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Must Read: खाकी पर लगा 'चोरी का दाग': 112 सेवा की गाड़ी से डीजल बेचते पकड़े गए पुलिसवाले, 2 सिपाही सस्पेंड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola