UP Railway Recruitment: सरकारी नौकरी का अब इंतजार खत्म! रेलवे में 560 पदों पर भर्ती, इस तारीख से खुलेगा फॉर्म, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Updated:
विज्ञापन

रेलवे भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Railway Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर. रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल श्रेणी के 560 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है. ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर 2026 से शुरू होंगे.

विज्ञापन

UP Railway Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल श्रेणी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है. इसके तहत कुल 560 पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों के लिए Online आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 14 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे.

विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्ती

रेलवे की इस भर्ती के तहत पैरामेडिकल स्टाफ के विभिन्न पदों को शामिल किया गया है. इनमें नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, लैब टेक्नीशियन, रेडियोलॉजी टेक्नीशियन, डायलिसिस टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और ऑप्टोमेट्रिस्ट समेत अन्य पद शामिल हैं. अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और पात्रता की शर्तें अलग हो सकती हैं.

15 सितंबर से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 15 सितंबर 2026 से 14 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in के माध्यम से किया जाएगा. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले विस्तृत भर्ती विज्ञापन में दी गई सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है.

पे-लेवल 3 से 7 तक होगा वेतनमान

पैरामेडिकल श्रेणी के अलग-अलग पदों के लिए 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के तहत पे-लेवल 3 से पे-लेवल 7 तक वेतनमान निर्धारित किया गया है. यानी चयनित अभ्यर्थियों का वेतन संबंधित पद और उसके पे-लेवल के आधार पर तय होगा.

1 जनवरी 2027 से होगी आयु की गणना

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी. हालांकि, अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम और न्यूनतम आयु सीमा क्या होगी, इसकी पूरी जानकारी विस्तृत भर्ती विज्ञापन में दी जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा.

विस्तृत नोटिफिकेशन में मिलेगी पूरी जानकारी

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी शॉर्ट नोटिस में भर्ती से जुड़ी प्रारंभिक जानकारी दी गई है. पदवार रिक्तियों, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, मेडिकल स्टैंडर्ड, चयन प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी विस्तृत अधिसूचना में उपलब्ध होगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद RRB की आधिकारिक वेबसाइट और आवेदन पोर्टल पर जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें. किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोत पर भरोसा करें.

Must Read: UP Swine Flu: बुखार को वायरल समझकर न करें नजरअंदाज, कहीं ये स्वाइन फ्लू तो नहीं? BHU में 109 मरीज पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola