LT Grade भर्ती में चयन के बाद अगली परीक्षा दस्तावेजों की, इस तारीख से शुरू होगा 3 विषयों का वेरिफिकेशन, जानें UPPSC का पूरा शेड्यूल
LT Grade भर्ती में दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक अध्यापक भर्ती 2025 के लिए तीन विषयों के अभिलेख सत्यापन की तारीखें जारी कर दी हैं. विज्ञान, वाणिज्य और कृषि/उद्यानकर्म के सफल अभ्यर्थी 25 और 26 सितंबर को उपस्थित हों.
LT Grade Teacher Recruitment: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) परीक्षा-2025 के तीन विषयों में सफल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की तारीख घोषित कर दी है. विज्ञान, वाणिज्य तथा कृषि/उद्यानकर्म विषयों के सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 25 और 26 सितंबर को आयोग कार्यालय स्थित सरस्वती भवन में कराया जाएगा.
25 सितंबर को विज्ञान विषय का सत्यापन
सहायक अध्यापक विज्ञान विषय में पुरुष अभ्यर्थियों के चयन क्रमांक 001 से 104 तक का सत्यापन 25 सितंबर को होगा. चयन क्रमांक 001 से 065 तक के अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक, जबकि 066 से 104 तक के अभ्यर्थियों को दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक बुलाया गया है. इसी दिन विज्ञान विषय की महिला शाखा के चयन क्रमांक 001 से 025 तक के अभ्यर्थियों का भी दोपहर की पाली में सत्यापन होगा.
26 सितंबर को वाणिज्य और कृषि विषय
26 सितंबर को वाणिज्य विषय के पुरुष अभ्यर्थियों के चयन क्रमांक 001 से 035 और महिला अभ्यर्थियों के चयन क्रमांक 001 से 023 तक का अभिलेख सत्यापन होगा. इसी दिन कृषि/उद्यानकर्म (पुरुष) विषय के चयन क्रमांक 001 से 014 तक के अभ्यर्थियों को भी बुलाया गया है. इन सभी अभ्यर्थियों का सत्यापन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा.
23 सितंबर से वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी
आयोग के अनुसार संबंधित विषयों में सफल घोषित अभ्यर्थी 23 सितंबर से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों और संबंधित विज्ञापन के जरिए अभिलेख सत्यापन से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, आरक्षण, प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी अभिलेखों का मिलान किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए