‘मांगें पूरी करो’ के नारों से गूंजा आगरा, UGC विरोध के बीच फिर बढ़ी हलचल, ट्रैक्टर मार्च से कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी, PAC तैनात

Updated:
विज्ञापन

ट्रैक्टर मार्च से कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी, PAC तैनात

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UGC Protest Agra: UGC के नए नियमों के विरोध में आगरा में आंदोलन तेज हो गया है. प्रदर्शनकारियों ने 20 सितंबर को जिला मुख्यालय के घेराव का ऐलान किया है, जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

विज्ञापन

UGC Protest Agra: UGC के नए नियमों के विरोध में आगरा में रविवार को आंदोलन तेज हो गया. UGC मुक्ति मोर्चा ने 20 सितंबर को जिला मुख्यालय के घेराव का ऐलान किया है. मोर्चे की ओर से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के ट्रैक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचने की बात कही गई है. इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है.

विज्ञापन

मुड़ी चौराहे पर बढ़ी हलचल

रविवार सुबह से थाना खंदौली क्षेत्र के मुड़ी चौराहे के पास प्रदर्शनकारियों की गतिविधियां बढ़ गईं. मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है और PAC को भी बुलाया गया है. प्रदर्शनकारियों के ट्रैक्टर भी यहां पहुंचने लगे हैं. पुलिस प्रशासन की ओर से प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है.

एक दिन पहले शुरू हुआ था धरना

मोर्चे ने 20 सितंबर को जिला मुख्यालय के घेराव का ऐलान पहले ही कर दिया था. इसके एक दिन पहले शनिवार 19 सितंबर की देर शाम प्रदर्शनकारियों ने मुड़ी चौराहे पर धरना शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारी देर रात तक मौके पर डटे रहे, इसके बाद रविवार को ट्रैक्टरों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचने की तैयारी शुरू हुई.

ट्रैक्टरों पर लगाया तिरंगा

उस्मानपुर में युवाओं ने ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाया. इसके बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के कलेक्ट्रेट की ओर जाने की संभावना जताई गई. पुलिस और PAC की तैनाती के साथ ट्रैक्टरों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है. प्रशासन की कोशिश है कि प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति न बने.

दो दिन पहले भी निकला था ट्रैक्टर मार्च

UGC के नए नियमों के विरोध में दो दिन पहले भी सवर्ण समाज की ओर से एत्मादपुर से कलेक्ट्रेट तक ट्रैक्टर मार्च निकाला गया था. बड़ी संख्या में युवा इसमें शामिल हुए थे. प्रदर्शनकारियों और ट्रैक्टरों को रोकने के लिए पुलिस ने हाईवे पर कड़ी नाकेबंदी की थी, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में युवा हाईवे पर पहुंच गए थे.

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

आंदोलनकारी UGC से जुड़े नए नियमों का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा. 20 सितंबर को जिला मुख्यालय के घेराव के ऐलान को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है और मुड़ी चौराहे समेत आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

Must Read: UP में बिजली बिल से लेकर सप्लाई तक बदलेगा सिस्टम, बिल्डर की बिजली व्यवस्था समेत ओवरलोडिंग से भी मिलेगी राहत, जानें और क्या-क्या बदलेगा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola