बिजली दफ्तर जाने की टेंशन खत्म, UP में पूरे अगस्त लगेंगे 'समाधान कैंप', WhatsApp पर भी दर्ज होगी शिकायत

Updated:
विज्ञापन

UP में पूरे अगस्त लगेंगे 'समाधान कैंप' (AI सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी पहल शुरू की है. 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक पूरे प्रदेश में विशेष बिजली बिल समाधान कैंप लगाए जा रहे हैं. इन कैंपों में आप बिल संशोधन, खराब मीटर की शिकायत, और मोबाइल नंबर अपडेट जैसी कई सुविधाएं पा सकते हैं.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए विशेष पहल शुरू की है. प्रदेशभर में आज यानी 1 अगस्त 2026 से विशेष बिजली बिल समाधान कैंप शुरू हो गए हैं. ये कैंप 31 अगस्त 2026 तक चलेंगे, जहां उपभोक्ता बिल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का समाधान करा सकेंगे.

विज्ञापन

बिल संशोधन से लेकर खराब मीटर तक की शिकायत दर्ज होगी

UPPCL के अनुसार, इन विशेष कैंपों में उपभोक्ताओं को बिजली बिल संशोधन, नए कनेक्शन, खराब मीटर, भार वृद्धि और विधा परिवर्तन से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराने की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी अपडेट करा सकेंगे.

1912 हेल्पलाइन पर दर्ज होगी हर शिकायत

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की है. UPPCL ने बताया कि हर शिकायत को 1912 हेल्पलाइन पर दर्ज किया जाएगा. विभाग का लक्ष्य शिकायतों का पारदर्शी और तेज निस्तारण करना है.

कैंप के अलावा WhatsApp और Chatbot से भी सुविधा

UPPCL ने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सुविधा भी दी है. बिजली से जुड़ी समस्याओं के लिए उपभोक्ता 1912 हेल्पलाइन के साथ WhatsApp और Chatbot के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए हर समस्या के समाधान के लिए कैंप या कार्यालय जाना जरूरी नहीं होगा. UPPCL ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली संबंधी समस्याओं को लंबित न रखें और नजदीकी विद्युत कार्यालय या समाधान कैंप पहुंचकर इसका लाभ उठाएं.

Must Read- अब ट्रांसफार्मर फूंकने पर नहीं रहेगा घंटों अंधेरा, लखनऊ में लागू होगा नोएडा मॉडल, 5 मिनट में आएगी लाइट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola