CBI के जाल में फंसे रेलवे के पूर्व अफ़सर, 10 साल चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने सुनाया फ़ैसला

Updated:
विज्ञापन

करीब दस साल बाद आया फैसला

UP News: उत्तर मध्य रेलवे के एक पूर्व अधिकारी को भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुनाई गई है. बिल पास कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था. दस साल चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया.

विज्ञापन

UP News: लखनऊ स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के बांदा मंडल में तैनात रहे तत्कालीन सहायक मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता (ADSTE) गिरिजेश कुमार गौर को रिश्वतखोरी के मामले में दोषी ठहराते हुए चार वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने आरोपी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. यह मामला वर्ष 2016 में सीबीआई द्वारा दर्ज किया गया था.

बिल पास कराने के बदले मांगी थी रिश्वत

सीबीआई के अनुसार, 27 मई 2016 को एक ठेकेदार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था. शिकायत में आरोप था कि रेलवे कार्यालय में अनुबंध के तहत वाहन उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार के करीब 80 हजार रुपये के बिल पास कराने और स्वीकृत करने के बदले तत्कालीन एडीएसटीई गिरिजेश कुमार गौर ने 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की. इसमें 10 हजार रुपये पहले और शेष 10 हजार रुपये बिल पास होने के बाद देने की बात कही गई थी.

सीबीआई ने ट्रैप लगाकर किया गिरफ्तार

शिकायत की पुष्टि के बाद सीबीआई ने 27 मई 2016 को ट्रैप बिछाया. जांच एजेंसी ने आरोपी को उसके आवास पर 9,700 रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. यह रकम कथित तौर पर मांगी गई पहली किस्त का हिस्सा थी.

करीब दस साल बाद आया फैसला

मामले की जांच पूरी करने के बाद सीबीआई ने 24 जून 2016 को आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. इसके बाद विशेष अदालत में सुनवाई चली. करीब दस वर्ष की न्यायिक प्रक्रिया के बाद लखनऊ की सीबीआई विशेष अदालत ने गिरिजेश कुमार गौर को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार देते हुए चार वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई.

Must Read- अब बस में चढ़ने से पहले नहीं काटना पड़ेगा टिकट, जानिए आपकी बुज़ुर्ग माँ-दादी के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा


विज्ञापन
Komal Agarwal

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola