श्रद्धालु की सांसें अटकीं, बंदर ले भागा हीरे से भरा बैग, 8 घंटे बाद पुलिस ने किया बरामद

Updated:
विज्ञापन

Up News

UP News: ओ सदर संदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार बैग को बंदर से सुरक्षित बरामद कर लिया. खास बात यह है कि बैग में आभूषण सुरक्षित थे.

विज्ञापन

UP News: वृंदावन में शुक्रवार को एक अनोखी घटना देखने को मिली है. जहां एक बंदर श्रद्धालु से हीरे के आभूषणों से भरा हुआ बैग छीनकर भाग गया. बताया जा रहा है कि हीरे की कीमत 20 लाख रुपए है, जिससे श्रद्धालु काफी तनाव में आ गया. उसने बंदर को लुभाने के कई प्रयास किए, लेकिन जब सफलता नहीं मिली, लेकिन जब वह नाकाम रहा तो पुलिस को सूचना दी.

विज्ञापन

मंदिर परिसर से बैग ले भागा बंदर

दरअसल, शुक्रवार को अलीगढ़ निवासी अभिषेक अग्रवाल अपने परिवार के साथ वृंदावन दर्शन को आए थे. इस दौरा जब श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी मंदिर परिसर के बाहर एक बंदर ने अचानक उनके हाथ से बैग छीन लिया. बैग में हीरे के कीमती आभूषण थे.

यह भी पढ़ें- ‘प्रतिबंधित पशु कटेंगे तो मुसलमान…’ बकरीद पर BJP मंत्री का विवादित बयान, देखें वीडियो

लुभाने पर नहीं माना तो बुलाई पुलिस

घबराए अभिषेक ने स्थानीय लोगों की मदद ली और बंदर को फलों और फ्रूटी से लुभाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नाकाम रही. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सीओ सदर संदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार बैग को बंदर से सुरक्षित बरामद कर लिया. खास बात यह है कि बैग में आभूषण सुरक्षित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola