सीएम योगी के जन्मदिन पर लिया नया जीवन! मुस्लिम युवती ने अपनाया हिंदू धर्म, प्रेमी से की शादी

UP News: शादी के मौके पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे. युवती ने कहा कि यह दिन उसके जीवन का सबसे खास दिन है, क्योंकि उसने अपने प्यार के साथ-साथ अपने विश्वास को भी अपनाया.
UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में प्रेम और विश्वास की मिसाल देखने को मिली, जहां एक मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी से शादी कर ली. युवती ने न सिर्फ धर्म परिवर्तन किया, बल्कि 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन को खास बनाने के लिए इस दिन को अपने नए जीवन की शुरुआत के रूप में चुना.
चार साल पुराना प्यार बना जीवन साथी
मंझनपुर निवासी साजन कुमार पिकअप चालक हैं. लगभग चार साल पहले प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर कस्बे में माल उतारने के दौरान उनकी मुलाकात जरीना नाम की मुस्लिम युवती से हुई थी. दोस्ती का यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया, लेकिन दोनों के बीच मजहब की दीवार आ गई.
यह भी पढ़ें- बंगाल से बांग्लादेश, फिर चीन… इंटरनेशनल टर्टल तस्करी का पर्दाफाश, STF के हत्थे चढ़ा तस्कर
यह भी पढ़ें- डांस फ्लोर बना शूटिंग रेंज! युवक की खुलेआम फायरिंग से दहशत, बार बालाएं सहमीं, देखें वीडियो
धर्म परिवर्तन के साथ बदला नाम
साजन के प्रेम को पाने के लिए जरीना ने धर्म परिवर्तन के साथ नाम में भी बदल लिया. अब जरीना का नया नाम रीना है. उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी वेद प्रकाश सत्यार्थी से संपर्क कर सहमति जताई. इसके बाद मंझनपुर के दुर्गा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की.
हिंदू संगठनों की मौजूदगी में हुआ विवाह
शादी के मौके पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे. युवती ने कहा कि यह दिन उसके जीवन का सबसे खास दिन है, क्योंकि उसने अपने प्यार के साथ-साथ अपने विश्वास को भी अपनाया. हिंदू संगठन इसे ‘घर वापसी’ बताते हुए युवती का स्वागत कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- श्रद्धालु की सांसें अटकीं, बंदर ले भागा हीरे से भरा बैग, 8 घंटे बाद पुलिस ने किया बरामद
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shashank Baranwal
जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




