UP News : जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पित है सरकार, बोले मुख्यमंत्री योगी

Updated:
विज्ञापन

लोगों की समस्या सुनते सीएम योगी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News : गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं.

विज्ञापन

UP News :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से संकल्पित है. जनता का विश्वास ही सुशासन की सबसे बड़ी ताकत है, और सरकार का दायित्व है कि हर पीड़ित को न्याय और राहत समय पर मिले. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संवेदनशीलता और तत्परता के साथ जनता की शिकायतों का निस्तारण करें.

शनिवार को प्रतिकूल मौसम के चलते गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों की समस्याएंसुनीं. सभागार में बैठी जनता के बीच स्वयं जाकर सीएम योगी ने महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों की समस्याओं को विस्तार से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक प्रार्थना पत्र का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि “किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. जो भी पात्र हैं, उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले।” उन्होंने अफसरों को यह भी चेताया कि जमीन कब्जाने वालों और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए.

विज्ञापन

इलाज के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी

जनता दर्शन में इस बार भी कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने सभी को भरोसा दिलाया कि “धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में शीघ्र ही उच्चस्तरीय उपचार के लिए इस्टीमेट तैयार कराकर सरकार को भेजें ताकि तुरंत धनराशि जारी की जा सके. संवेदनशील शासन की मिसाल जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का आमजन से सीधा संवाद एक बार फिर संवेदनशील शासन की मिसाल बन गया। लोगों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महिलाओं की सुरक्षा, वृद्धों की सहायता, जमीन विवादों और आवास योजनाओं से जुड़ी शिकायतों को उन्होंने विशेष प्राथमिकता दी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता दर्शन सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम है. इससे शासन की जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ती है. उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक को न्याय मिले और किसी भी पीड़ित को अपने अधिकारों के लिए भटकना न पड़े.”

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola