मेरठ की महिला ने उड़ाया आयकर विभाग का होश, जानिए कैसे खड़ा कर दिया 357 करोड़ का साम्राज्य

Updated:
विज्ञापन
आरोपी महिला और आयकर विभाग की कार्रवाई

आरोपी महिला और आयकर विभाग की कार्रवाई

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयकर विभाग ने 357 करोड़ रुपये के कथित टैक्स रिफंड घोटाले का खुलासा किया है. 30 वर्षीय नैंसी अग्रवाल शक के घेरे में हैं. जांच में आयकर अधिनियम की धारा 80GGC के दुरुपयोग का आरोप सामने आया है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयकर विभाग ने टैक्स रिफंड से जुड़े कथित बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है. जांच के दायरे में 30 वर्षीय नैंसी अग्रवाल का नाम सामने आया है. आरोप है कि माधवपुरम स्थित इंद्रा नगर के 35 वर्गमीटर के मकान से कथित तौर पर टैक्स रिफंड से जुड़ा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था. विभाग के अनुसार, मामले में करीब 357 करोड़ रुपये के संदिग्ध टैक्स रिफंड दावों की जांच की जा रही है.

धारा 80GGC के गलत इस्तेमाल का आरोप

आयकर विभाग की जांच में सामने आया है कि पिछले तीन वर्षों में आयकर अधिनियम की धारा 80GGC का कथित तौर पर दुरुपयोग किया गया. इस धारा के तहत राजनीतिक दलों को दिए गए चंदे पर टैक्स छूट का प्रावधान है. आरोप है कि फर्जी दान दिखाकर टैक्स छूट और रिफंड के दावे किए गए.

3 हजार से अधिक लोगों से जुड़ने का दावा

जांच एजेंसियों के मुताबिक, कथित नेटवर्क के जरिए देशभर में 3,000 से अधिक लोगों को जोड़ा गया. आरोप है कि गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के नाम पर फर्जी डोनेशन दिखाकर करीब 65.5 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड दिलाया गया. विभाग अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रहा है.

छापेमारी में आभूषण और एफडी जब्त

आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान करीब 50 लाख रुपये के आभूषण और लगभग 4 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है. इसके अलावा बैंक लॉकर को सील कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं.

नेटवर्क की अन्य कड़ियों की तलाश

आयकर विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि कथित फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह नेटवर्क कितने स्तर तक फैला हुआ था. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक, SIT रिपोर्ट व वित्तीय जांच पर मंथन


विज्ञापन
Khushboo Kumari

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola