नियुक्ति पत्र देते ही CM योगी का सख्त संदेश, शिक्षकों से पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, ज्वाइनिंग में दिक्कत हुई तो विभाग होगा जिम्मेदार

Updated:
विज्ञापन

बलिया से योगी का सियासी संदेश

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्तर प्रदेश में 3567 नवचयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए. सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि ज्वाइनिंग में कोई परेशानी न हो और किसी भी तरह के लेनदेन की मांग पर सख्त कार्रवाई होगी.

विज्ञापन

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश में नवचयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज्वाइनिंग को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग को सख्त निर्देश दिए. उन्होंने साफ कहा कि किसी भी शिक्षक को ज्वाइनिंग में परेशानी नहीं होनी चाहिए. नियुक्ति पत्र मिलने के बाद यदि किसी प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता या शिक्षक से लेनदेन की मांग की गई तो सख्त कार्रवाई होगी.

विज्ञापन

3567 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित 3,567 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए. इनमें 319 प्रधानाचार्य, 258 प्रधानाध्यापक, 618 प्रवक्ता (पीजीटी) और 2,372 सहायक अध्यापक (टीजीटी) शामिल हैं. कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी भी मौजूद रहीं.

ज्वाइनिंग में दिक्कत हुई तो विभाग जिम्मेदार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद और विभाग को इस बात का ध्यान रखना होगा कि किसी भी शिक्षक को ज्वाइनिंग में किसी तरह की परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रबंधक को किसी विषय पर कोई जिज्ञासा या आपत्ति है तो वह शासन के सामने रखे. नियुक्ति पा चुके शिक्षकों को ज्वाइनिंग के लिए किसी तरह की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए.

नियुक्ति के बाद पैसे मांगे तो जेल

सीएम योगी ने लेनदेन की मांग को लेकर बेहद सख्त चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद यदि किसी प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता या शिक्षक से लेनदेन की मांग की जाती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे जेल जाना पड़ेगा. उन्होंने विभाग से ऐसी स्थिति पैदा नहीं होने देने को कहा.

चयनित शिक्षकों से बोले- बच्चों को नई दिशा दें

मुख्यमंत्री योगी ने नवचयनित शिक्षकों से कहा कि उनकी जिम्मेदारी केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित नहीं है. शिक्षक विद्यार्थियों को सही-गलत की पहचान, महापुरुषों की जीवनियों और देश-दुनिया की घटनाओं से परिचित कराने में भी भूमिका निभाएं. उन्होंने कहा कि गूगल जानकारी और एआई जवाब दे सकता है, लेकिन विद्यार्थियों को यह समझाने की जिम्मेदारी शिक्षक की है कि कब, कहां और क्या करना है.

एक सप्ताह में 5297 युवाओं को नियुक्ति पत्र

सीएम योगी ने कार्यक्रम में कहा कि पिछले एक सप्ताह में 5,297 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं. मंगलवार को शिक्षा विभाग के 3,567 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया. इससे पहले स्वास्थ्य, आयुष, कौशल विकास और पुलिस के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए थे.

यह भी पढ़ें: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग, ऐसे समझें BJP-सपा के बीच सीटों का गणित

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola