UP किसानों के लिए काम की खबर! रबी बीजों की बुकिंग शुरू, 30 सितंबर तक मौका, देखें किस फसल का कितना लक्ष्य
गेहूं समेत छह फसलों के बीज का लक्ष्य
रबी सीजन की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों के लिए ज़रूरी खबर है. कृषि विभाग ने रबी की विभिन्न फसलों के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है. किसान गेहूं, तोरिया, चना, मटर, मसूर और राई-सरसों के बीज के लिए 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं.
UP Rabi Seed Online Booking 2026: उत्तर प्रदेश में रबी सीजन की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों के लिए जरूरी खबर है. कृषि विभाग ने रबी की विभिन्न फसलों के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है. किसान गेहूं, तोरिया, चना, मटर, मसूर और राई-सरसों के बीज के लिए 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं. विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते बुकिंग करा लें, ताकि बुवाई से पहले प्रमाणित बीज मिल सके.
गेहूं समेत छह फसलों के बीज का लक्ष्य
जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि जिले को रबी फसलों के बीज वितरण का निर्धारित लक्ष्य प्राप्त हो चुका है. इसके तहत गेहूं के 12,618.40 कुंतल, तोरिया के 3 कुंतल, चना के 13.50 कुंतल, मटर के 123.80 कुंतल, मसूर के 97.72 कुंतल और राई-सरसों के 37.78 कुंतल बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है.
इन फसलों के मिनीकिट भी होंगे उपलब्ध
कृषि विभाग की ओर से किसानों को विभिन्न रबी फसलों के मिनीकिट भी उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके तहत तोरिया के 250, चना के 100, मटर के 250, मसूर के 424 और राई-सरसों के 1,850 मिनीकिट उपलब्ध कराने का लक्ष्य है. इससे किसानों को रबी सीजन की बुवाई के लिए प्रमाणित बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.
30 सितंबर तक करा लें ऑनलाइन बुकिंग
प्रमाणित बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को निर्धारित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी. इसकी अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है. कृषि विभाग ने किसानों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि उन्हें बुवाई के समय बीज की समस्या का सामना न करना पड़े.
अंतिम तारीख का इंतजार न करें किसान
रबी फसलों की बुवाई का समय नजदीक आने के साथ कृषि विभाग ने किसानों को पहले से बीज की व्यवस्था करने की सलाह दी है. विभाग का कहना है कि किसान अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय निर्धारित पोर्टल पर जल्द ऑनलाइन बुकिंग करा लें. इससे बुवाई से पहले प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए