उन्नाव में दिल दहलाने वाली वारदात, बेटे ने कुल्हाड़ी से की भाजपा नेता की हत्या

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

UP Crime News: उन्नाव में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जब मंदिर में पूजा कर रहे भाजपा नेता प्रमोद पासी पर उनके ही बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 55 वर्षीय भाजपा नेता प्रमोद पासी उर्फ रेवती की उनके ही बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. वारदात उस समय हुई, जब वह गांव के मंदिर में पूजा कर रहे थे. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

पूजा के दौरान किया हमला

घटना औरास थाना क्षेत्र के चमारनखेड़ा मजरा ढकौली गांव की है. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के हैदराबाद मंडल अध्यक्ष प्रमोद पासी मंदिर में शनि देव और बरम बाबा की पूजा कर रहे थे. इसी दौरान उनके बड़े बेटे सोनेलाल ने पीछे से सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए. गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया

घटना के बाद आरोपी मौके से भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. प्रमोद पासी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पत्नी और जायदाद को लेकर था विवाद

परिजनों के अनुसार, आरोपी सोनेलाल शराब का आदी था और अक्सर घर में विवाद करता था. वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था, जबकि प्रमोद पासी अपनी बहू का पक्ष लेते थे. इसके अलावा, सोनेलाल पिता पर जमीन बेचने या संपत्ति में हिस्सा देने का दबाव बना रहा था,लेकिन प्रमोद पासी इसके लिए तैयार नहीं थे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.

चंडीगढ़ से गांव लौटा था आरोपी

परिजनों ने बताया कि सोनेलाल चंडीगढ़ में रहकर रैपिडो मे बाइक टैक्सी चलाता था. करीब दस दिन पहले वह चंडीगढ़ से निकला था. पहले वह अपनी ससुराल गया और कुछ दिन बाद अपने गांव पहुंचा. गांव लौटने के बाद से ही वह संपत्ति को लेकर परिवार पर दबाव बना रहा था. उन्नाव में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे ने मंदिर में पूजा कर रहे अपने पिता और भाजपा नेता प्रमोद पासी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

खेती के साथ राजनीति में भी थे सक्रिय

प्रमोद पासी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के हैदराबाद मंडल अध्यक्ष थे. वह खेती-किसानी के साथ सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे.उनके परिवार में पत्नी,चार बेटे और दो बेटियां हैं.

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी सोनेलाल को गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जबकि एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. – खुशबू कुमारी की रिपोर्ट

Also Read- राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक पर सबकी नजर, कल चंपत राय के इस्तीफे समेत 5 अहम एजेंडे पर होगी चर्चा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola