UP Chief Secretary: SP गोयल के बाद कौन बनेगा यूपी का मुख्य सचिव? इन वरिष्ठ अफसरों के नाम चर्चा में

Updated:
विज्ञापन

यूपी का अगला मुख्य सचिव कौन होगा?

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Politics: उत्तर प्रदेश में अगले मुख्य सचिव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. मौजूदा मुख्य सचिव के रिटायरमेंट के बाद कौन इस पद की जिम्मेदारी संभालेगा, इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. जानिए संभावित दावेदारों के नाम.

विज्ञापन

UP Politics: उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में अब सबसे बड़ी चर्चा अगले मुख्य सचिव को लेकर है. मौजूदा मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल 31 जनवरी 2027 postको रिटायर होंगे. ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इस अहम पद को लेकर संभावित नामों पर चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि, अभी सरकार की ओर से किसी नाम पर अंतिम मुहर नहीं लगी है.

विज्ञापन

आलोक कुमार का नाम सबसे आगे

अगले मुख्य सचिव की रेस में औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है. वह वरिष्ठता और प्रशासनिक अनुभव के लिहाज से मजबूत स्थिति में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार. केंद्र सरकार में कुछ मंत्री भी आलोक कुमार की दावेदारी का समर्थन कर रहे हैं.

वीना कुमारी मीना भी दौड़ में

मुख्य सचिव पद की संभावित सूची में चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव वीना कुमारी मीना का नाम भी शामिल है. वह 1993 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. अगर सरकार उन्हें यह जिम्मेदारी देती है, तो वह उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव बन सकती हैं. यही वजह है कि उनकी दावेदारी भी संभावित मानी जा रही है.

संजय प्रसाद और मृत्युंजय नारायण के नाम

मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद भी इस रेस में हैं. 1995 बैच के आईएएस अधिकारी संजय प्रसाद के पास गृह, सूचना और राज्य संपत्ति विभाग की जिम्मेदारी भी है. वहीं, 1995 बैच के ही मृत्युंजय कुमार नारायण का नाम भी चर्चा में है. फिलहाल वह केंद्र सरकार में जनगणना आयुक्त हैं. वह 2017 से 2018 के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव भी रह चुके हैं.

गोयल को मिल सकता है सेवा विस्तार

शशि प्रकाश गोयल के रिटायरमेंट के समय विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने की संभावना है. ऐसे में प्रशासनिक बदलाव से बचने के लिए उनके कार्यकाल को 3 से 6 महीने तक बढ़ाने का विकल्प भी सामने है. इसके लिए राज्य सरकार की ओर से केंद्र को प्रस्ताव भेजा जा सकता है. अगर ऐसा नहीं होता है, तो चुनाव के बीच ही यूपी को नया मुख्य सचिव मिल सकता है. चुनाव के बाद बनने वाली सरकार अपने हिसाब से इस पद पर फैसला कर सकती है.

Also Read: कानपुर में दवा कारोबारी विनीत हत्याकांड का नया ट्विस्ट, बहू के बाद बेटा भी रडार पर, साक्ष्य जुटा रही पुलिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola