Live Updates

UP Breaking News Live : वृद्धजनों की हर समस्या का समाधान करेगा कल्याण साथी हेल्पलाइन नंबर-14568

Updated:
विज्ञापन

Breaking News

UP Breaking News Live Updates in Hindi: राज्यसभा की 10 सीटों के लिए आज मतदान होगा. निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया है कि चुनाव के लिए बैंगनी स्केच पेन से वोट डाले जाएंगे. उम्मीदवार चुनने के लिए वरीयताक्रम स्पष्ट करना होगा. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

वृद्धजनों की हर समस्या का समाधान करेगा कल्याण साथी हेल्पलाइन नंबर 14568

योगी सरकार उत्तर प्रदेश में वृद्धजनों के लिए ‘कल्याण साथी’ हेल्पलाइन नंबर 14568 का शुभारंभ किया है. इसके साथ ‘कल्याण साथी’ मोबाइल एप और सीनियर सिटीजन के लिए वृद्धाश्रम पोर्टल एवं विभागीय त्रैमासिक पत्रिका ‘कल्याणी’ का भी विमोचन गया. उल्लेखनीय है कि विभाग ने 53 लाख वृद्धजनों को पेंशन का लाभ प्राप्त हो रहा है. इसके साथ ही छूटे हुए पात्र वृद्धजन कल्याण साथी हेल्पलाइन नंबर 14568 पर कॉल कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. विभाग द्वारा लाभार्थी को पंचायत सहायक के माध्यम से घर बैठे योजना का लाभ दिलाया जाएगा। यह सेवा सुबह 9.30 से शाम 6.30 तक मिलेगी.

यूपी राज्य सभा चुनाव का परिणाम जारी, 8 पर बीजेपी और 2 सीटों पर सपा जीती

यूपी में राज्य सभा चुनाव (Rajya Sabha Election 2024) में बीजेपी के सभी 8 प्रत्याशी जीत गए. वहीं समाजवादी पार्टी के 2 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. बीजेपी ने आठवां प्रत्याशी उतारकर राज्य सभा चुनाव को रोचक बना दिया था. शाम चार बजे तक वोटिंग के बाद तय हो गया था कि परिणाम किसके पक्ष में थे. मतगणना के बाद चुनाव आयोग जीत की आधिकारिक घोषणा कर दी.

यूपी से ये हुए निर्वाचित

बीजेपी से सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्य, तेजपाल सिंह, नवीन जैन, साधना सिंह, संगीता बलवंत और संजय सेठ निर्वाचित घोषित किए गए हैं. समाजवादी पार्टी से जया प्रदा और रामजी लाल सुमन राज्य सभा के निर्वाचित घोषित किए गए हैं. पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन का राज्य सभा जाने का सपना टूट गया है.

यूपी राज्य सभा चुनाव का रिजल्ट जल्द, बीजेपी कार्यालय में जश्न की तैयारी

यूपी राज्य सभा चुनाव की सीटों के लिए मतगणना अंतिम चरण में है. बीजेपी कार्यालय में जश्न की तैयारी चल रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ सहित प्रमुख पदाधिकारी भी बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे.

यूपी राज्य सभा चुनाव का जल्द आएगा परिणाम, मतगणना जारी

यूपी राज्य सभा चुनाव में बीजेपी के आठ प्रत्याशियों की जीत तय हो गई है. अंतिम परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे. सपा को दो सीटों पर जीत मिलेगी.

अभिनेत्री व पूर्व सांसद जया प्रदा फरार घोषित

रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा को कोर्ट ने फरार घोषित किया है. रामपुर एमपी एमएलए कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया है. कोर्ट ने 6 मार्च को उनको कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं. बताया जा रहा है कि 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान जय प्रदा के खिलाफ स्वार और केमरी थाने में आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले दर्ज किए गए थे. इनमें जया प्रदा को बयान देने के लिए कोर्ट में हाजिर होना है. लेकिन वह 16 अक्तूबर 2019 से कोर्ट नहीं पहुंची हें. इस दौरान उनके खिलाफ 7

अभिनेत्री व पूर्व सांसद जया प्रदा फरार घोषित

रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा को कोर्ट ने फरार घोषित किया है. रामपुर एमपी एमएलए कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया है. कोर्ट ने 6 मार्च को उनको कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं. बताया जा रहा है कि 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान जय प्रदा के खिलाफ स्वार और केमरी थाने में आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले दर्ज किए गए थे. इनमें जया प्रदा को बयान देने के लिए कोर्ट में हाजिर होना है. लेकिन वह 16 अक्तूबर 2019 से कोर्ट नहीं पहुंची हें. इस दौरान उनके खिलाफ 7

विज्ञापन
विज्ञापन
Sandeep Kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola