Live Updates

UP Breaking News Live : सीएम योगी और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे कानपुर में अडानी डिफेंस सिस्टम पहुंचे

Updated:
विज्ञापन

Rakesh Rathore Arrested

UP Breaking News Live Updates in Hindi: जौनपुर में सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के पास जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो हई. हादसे में ट्रॉली सवार 5 मजदूरों की मौत हो गई. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

अडानी डिफेंस सिस्टम एंड टेक्नोलॉजीस के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी

सीएम योगी ने अडानी डिफेंस सिस्टम एंड टेक्नोलॉजीस लिमिटेड के एम्यूनेशन मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन के मौके पर कहा कि आज यूपी देश के विकास में और भारत की आर्थिक उन्नति में ब्रेकर नहीं बल्कि ब्रेकथ्रू का काम कर रहा है. ये वही उत्तर प्रदेश है जिसे 2017 के पहले देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा माना जाता था. यूपी पीएम मोदी के मार्गदर्शन में विकास के नई प्रतिमान स्थापित कर रहा है. 2017 के पहले उत्तरप्रदेश में जगह-जगह तमंचे लहराए जाते थे, लेकिन आज यूपी के युवाओं के हाथों में टैबलेट जरूर देखने को मिलता है. अदानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने ‘स्व:रक्षा – फॉर इंडिया, फॉर द वर्ल्ड’ का आयोजन किया है. इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय भी मौजूद थे.

मेरठ में यमुना एक्सप्रेसवे पर किसानों के ट्रैक्टर मार्च को रोका, किसान नेता हिरासत में

यूपी में संयुक्त किसान मोर्चा के ऐलान पर किसान आज ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं. मेरठ में दिल्ली हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े किए गए हैं. यमुना एक्सप्रेसवे पर किसानों को पुलिस ने रास्ता ब्लॉक करके रोका है. मेरठ में किसान नेता को हिरासत में लिया गया है. चिल्ला बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की गई है. धारा-144 के बोर्ड लगा दिए गए हैं. कुछ देर में भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत खुद मुजफ्फरनगर, मेरठ और फिर गाजियाबाद पहुंचने वाले हैं.

अखिलेश यादव बोले- राज्यसभा चुनाव में सरकार दबाव बनाएगी लेकिन विधायक अपनी मर्जी से वोट डालेंगे

इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है. सरकार किसी को नौकरी नहीं देना चाहती है, खुद पेपर लीक कराती है. अगर सख्ती करती तो पेपर लीक नहीं होता. पेपर छापने वाले से लेकर लाने वाले पकड़े जाएं. पेपर लीक मामले पर सरकार भाग नहीं सकती. वहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि सरकार की कोशिश होगी वे हर तरह का दबाव बनाएंगे लेकिन विधायक अपनी मर्जी से वोट डालेंगे. उन पर दबाव नहीं चलेगा.

मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव 3 मार्च को लखनऊ में आयोजित यादव महाकुंभ में होंगे शामिल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लखनऊ में 3 मार्च को आयोजित यादव महाकुंभ में शामिल होंगे. लोकसभा चुनाव से पहले मोहन यादव समाजवादी पार्टी को घेरेंगे. बता दें कि यादव महासभा के मनीष यादव इस कार्यक्रम को करा रहें हैं. पहले हुए कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शामिल हुए थे.

सीएम योगी से मिलने पहुंचे आरएलडी के सभी विधायक, प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल

सीएम योगी से मुलाकात करने राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के सभी विधायक लोकभवन पहुंचे हैं. ये सभी विधायक राज्यसभा चुनाव के लिए होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे.

सीएम योगी ने जौनपुर सड़क हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर में हुए सड़क हादसे को संज्ञान में लिया है. सीएम ने दुख जताते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है. साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. और घायलों का बेहतर इलाज कराने के लिए निर्देश दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sandeep Kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola