Live Updates

UP Breaking News Live Updates: लखनऊ में कक्षा आठ तक के स्कूल 18 जनवरी तक बंद

Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates: यूपी में अयोध्या राम मंदिर, राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

लखनऊ में कक्षा आठ तक के स्कूल 18 जनवरी तक बंद

लखनऊ में कक्षा आठ तक के स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे. डीएम लखनऊ ने इसका आदेश जारी कर दिया है. कक्षा 9 से 12 के स्कूल पहले की तरह ही सुबह 10 बजे से 3 बजे तक चलेंगे.

UP Breaking News Live Updates: लखनऊ में कक्षा आठ तक के स्कूल 18 जनवरी तक बंद

बहन मायावती को पीएम बनाना चाहते थे समाजवादी लोग, बाराबंकी में बोले अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को बाराबंकी में थे. उन्होंने वहां मीडिया से बातचीत में कहा कि सपा सभी दलों को जोड़ने का प्रयास कर रही थी. हमारी कोशिश लगातार रही है कि इंडिया गठबंधन मजबूत हो. समाजवादी पार्टी ने हमेशा बसपा को सम्मान देने का काम किया है. समाजवादियों ने संकल्प लिया था कि देश की प्रधानमंत्री उस वर्ग से हो जिन्होंने समाज की तमाम बुराइयों का सामना हजारों साल किया है. समाजवादी पार्टी तो प्रधानमंत्री बनाने का सपना देख रही थी. उस पर काम भी किया हमने. समाजवादी लोग देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचाने के लिए तैयार थे. लेकिन ये जो भाषा आई है, जब मैंने ये कहा कि हम लोग सम्मान देंगे, सम्मान देना चाहिए. पीडीए में दलित भाई हैं और आधी आबादी भी है. आधी आबादी को सम्मान कि बात कहें तो वह रंग बदलने की बात कर रही हैं. अखिलेश ने कहा कि वह इसलिए कह रही होंगी शायत उन पर दबाव कहीं से है. दबाव की वजह से वह ऐसी बात कह रही हैं.

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले यूपी में हाई अलर्ट

लखनऊ: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले यूपी में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. खासतौर से भारत-नेपाल सीमा को लेकर अधिक सुरक्षा बरती जा रही है. इसके अलावा पीएफआई जैसी देश विरोधी संस्थाओं और उससे जुड़े संदिग्ध एटीएस व एसटीएफ के रडार पर हैं.

श्री राम प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य यजमान पीएम मोदी-आचार्य लक्ष्मीकांत

श्री राम प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य यजमान पीएम नरेंद्र मोदी होंगे. प्राण प्रतिष्ठा अयोजन के मुख्य पुजारी लक्ष्मीकांत दीक्षित ने वाराणसी से रवाना होते समय ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्राधनमंत्री हर कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे. इसलिए अलग-अलग यजमान हैं, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे.

सीएम योगी के आवास पर ‘दो धागे श्रीराम के लिए’ कार्यक्रम का आयोजन

अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा पूजा जारी, यजमान ने सरयू में किया स्नान

अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान जारी है. यजमान अनिल मिश्रा ने कर्म कुटि पूजन के बाद सरयू में स्नान किया. इनके साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान करने वाले आचार्य भी थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola