BJP विधायक ने अपने दामाद पर लगाए दूसरी शादी का आरोप, दो महिलाओं के दावों की पुलिस कर रही जांच

Updated:
विज्ञापन

सेवता विधायक ज्ञान तिवारी

सीतापुर से BJP विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने दामाद प्रखर और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. विधायक का दावा है कि दामाद की एक से अधिक शादियां हो सकती हैं और परिवार ने अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाई. महाराष्ट्र पुलिस भी कर रही है जांच.

विज्ञापन

UP News : सीतापुर की सेवता विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने दामाद प्रखर और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. विधायक का दावा है कि दामाद की एक से अधिक शादियां हो सकती हैं. महाराष्ट्र पुलिस की जांच के बाद सामने आई जानकारी से परिवार को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं. फिलहाल प्रखर फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

बेटी की शादी से पहले परिवार को बताया गया था रईस और रसूखदार

भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने बताया कि बेटी प्रज्ञा की शादी से पहले उन्होंने प्रखर के परिवार के बारे में कई लोगों से जानकारी जुटाई थी. उन्हें बताया गया था कि परिवार आर्थिक रूप से मजबूत और समाज में प्रतिष्ठित है. इसी भरोसे के बाद फरवरी 2024 में उनकी बेटी प्रज्ञा की शादी 31 वर्षीय प्रखर से हुई थी. विधायक के मुताबिक, शादी के बाद तक उन्हें परिवार की कथित गतिविधियों की जानकारी नहीं थी. मामला तब सामने आया जब महाराष्ट्र पुलिस किसी जांच के सिलसिले में सीतापुर पहुंची और परिवार से पूछताछ शुरू की.

ससुराल पक्ष के खिलाफ दर्ज कराई FIR

ज्ञान तिवारी ने अपनी बेटी के ससुर अनुज त्रिवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. विधायक ने आरोप लगाया कि शादी से पहले परिवार ने अपनी कथित आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाई और अलग-अलग पहचान के जरिए कई शादियां कीं. पुलिस के मुताबिक, अनुज त्रिवेदी के बेटे और विधायक के दामाद प्रखर के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है. प्रखर फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

खुद को मुंबई का रियल एस्टेट कारोबारी बताता था पिता

विधायक की एफआईआर के अनुसार, अनुज त्रिवेदी ने खुद को मुंबई में काम करने वाला रियल एस्टेट कारोबारी बताया था. उसने प्रखर के बारे में बताया था कि वह एक स्कूल चलाता है और गांव में खेती-बागवानी का काम भी संभालता है. ज्ञान तिवारी का कहना है कि परिवार की वास्तविक स्थिति का पता उन्हें महाराष्ट्र पुलिस की जांच के बाद चला.

दो महिलाओं ने लगाए शादी और ठगी के आरोप

महाराष्ट्र पुलिस दो महिलाओं के दावों की भी जांच कर रही है. इन महिलाओं का आरोप है कि पिता-पुत्र ने कथित तौर पर गलत जानकारी देकर उनसे शादी की और पैसे ठगे. हालांकि, पुलिस के मुताबिक इन आरोपों को लेकर अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस मामले में और भी महिलाएं सामने आ सकती हैं.

विधायक बोले- और भी पीड़ित हो सकते हैं

ज्ञान तिवारी ने कहा कि उन्हें आशंका है कि पिता-पुत्र के कथित कारनामों से कई और परिवार प्रभावित हो सकते हैं. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस मामले में और भी पीड़ित सामने आने की संभावना है. विधायक ने अपने दामाद प्रखर और उसके परिवार से सभी रिश्ते तोड़ने का भी ऐलान किया है. फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और फरार प्रखर की तलाश जारी है.

Also Read : यूपी की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! मिलेंगे 50 हजार रुपये, चुनाव से पहले आएगी पहली किस्त


विज्ञापन
रवि रंजन कुमार

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola