शाहजहांपुर में दोस्तों के साथ नहाने गया 8 साल का मासूम गरई नाले में डूबा, दूसरे दिन जाल में फंसा मिला शव

Updated:
विज्ञापन

शाहजहांपुर में बच्चे की मौत

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शाहजहांपुर के खपटी गांव में 8 साल का बच्चा दोस्तों के साथ गरई नाले में नहाने गया था. गहरे पानी में डूबने के बाद उसका शव पूरी रात की तलाश के बाद पुल पर बंधे जाल में फंसा मिला. घटना से परिवार और गांव में मातम पसर गया है.

विज्ञापन

Shahjahanpur Child Death: शाहजहांपुर कांट थाना क्षेत्र के खपटी गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. दोस्तों के साथ गरई नाले में नहाने गया 8 वर्षीय बच्चा गहरे पानी में डूब गया. पूरी रात चले सर्च ऑपरेशन के बाद गुरुवार सुबह उसका शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान नीतेश के रूप में हुई है, जो तीन भाइयों में सबसे बड़ा था.

विज्ञापन

दोस्तों के साथ नहाने गया था नीतेश

बुधवार शाम नीतेश गांव के कुछ बच्चों के साथ गरई नाले पर नहाने गया था. नहाने के बाद उसके सभी दोस्त अपने-अपने घर लौट आए, लेकिन नीतेश नहीं लौटा. काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. नाले के किनारे नीतेश के कपड़े पड़े मिले, जिससे डूबने की आशंका हुई. परिजनों ने तुरंत कांट पुलिस को सूचना दी.

रातभर जाल बांधकर पुलिस ने रखा पहरा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया. देर शाम तक तलाश के बाद भी बच्चे का पता नहीं चला. इसके बाद पुलिस ने नाले के आगे बने पुल पर एक बड़ा जाल बांध दिया, ताकि अगर शव बहकर आए तो जाल में फंस जाए. पूरी रात पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे.

सुबह जाल में फंसा मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

गुरुवार सुबह करीब 9 बजे गोताखोरों ने दोबारा तलाश शुरू की, तभी नीतेश का शव पुल पर बंधे जाल में फंसा हुआ मिला. शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया. गांव की महिलाओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Must Read- गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में गुप्त रिकॉर्डिंग! 3 घंटे तक बनता रहा वीडियो, पकड़े जाने पर वार्डन ने दी अजीब सफाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola